Bangdesh Crickter alleges Police:बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज नईम हसन के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। नईम हसन हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम में चुने गए हैं।
उनका आरोप है कि जब वह प्रीमियर लीग बांग्लादेश के टॉप लिस्ट ए प्रतियोगिता मैच खेल कर लौट रहे थे, इसी दौरान कानून प्रवर्तन एजेंसी के सदस्यों ने उनके साथ बदसलूकी की। इस मामले की जांच शूरू की गई है और पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया है।
नईम हसन का पुलिस पर गंभीर आरोप
नईम हसन ने आरोप लगाया कि मेरा प्रीमियर लीग में मैच चल रहा था। जिसमें फ्लाइट लेट होने के कारण एयरपोर्ट से सीधे सीएनजी ऑटो रिक्श लेकर वापस आ रहा था। उन्होंने कहा कि रात 11:25 बजे पर पुलिस ने गाड़ी चेक की, मैं जांच में पूरी तरह सहयोग कर रहा था। जिसमें मैंने अपने बैग की तलाशी लेने तक से उन्हें रोका। इसी बीच उन्होंने मेरा गला पकड़ा और दूसरे ऑटो में धक्का देकर बिठाया। नईम हसन ने कहा कि पुलिस ने मुझे बिना सोचे-समझे लाठिया बरसाई।
जांच के दिए गए आदेश
वहीं, मामला सामने आने के बाद चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस के डिप्टी कमीश्नर अमीरुल इस्लाम ने बांग्लादेशी खिलाड़ी नईम हसन के आरोपों को लेकर जांच का आदेश दिया है। जिसमें उन्होंने भरोसा दिलाया है कि इस मामले में अगर कोई पुलिस अधिकारी दोषी पाया जाता है, तो उसपर एक्शन लिया जाएगा।
Also read: टीम इंडिया में सेलेक्शन से पहले ही सूर्यवंशी ने ठोका था बड़ा दावा, राजस्थान रॉयल्स ने जारी किया वीडियो
नईम हसन का करियर
बता दें कि 26 साल के नईम हसन ने अब तक बांग्लादेश के लिए 14 मैच खेले हैं। जिसमें वह 48 विकेट चटकाए हैं। वहीं, अब वह जिम्बाब्वे के दौरे पर होने वाली एक टेस्ट मैच की सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे। जिसमें ये मुकाबला 28 जून को हरारे स्टेडियम में खेला जाएगा।