Dehradun Bulldozer Action: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकास नगर क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में पानी को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में विनोद नाम के एक युवक को भीड़ ने घेर कर बेरहमी से मार डाला। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। इस घटना के बाद पूरे में तनाव फैल गया। लोगों न् आरोपियों के घर पर हमला बोल दिया, पथराव किया और एक आरोपी के घर में आग लगा दी। वहीं, अब प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी इम्तियाज के घर पर अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन शुरू कर दिया है। फिलहाल, अवैध निर्माण ढहाने का काम जारी है।
पुरानी रंजिश और पानी का विवाद
दरअसल, बीते दिन शनिवार को विनोद और उनके भाई सरकारी ट्यूबवेल से अपने खेत में पानी डाल रहे थे। लेकिन तभी पड़ोसी खेत के मालिक इम्तियाज सहित दूसरे गुट के लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। इम्तियाज और विनोद और उनके भाईयों के बीच पहले से दुश्मनी थी। जिस वजह से पानी के विवाद को तूल मिली और और देखते-ही-देखते मामला बिगड़ गया। इस दौरान लोगों के झुंड ने विनोद और उसके भाई पर हमला बोल दिया।
आरोपियों ने विनोद को घेर लिया और उनके सिर पर हथोड़े से कई जोरदार वार किए। जिस वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तो दूसरी तरफ, इस हमले में उसके भाई भीी गंभीर रुप से घायल हो गए।
Also read: Uttarakhand News: पानी को लेकर खूनी खेल...दो गुटों में हिंसक झड़प, पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट; देहरादून में हाई अलर्ट
घटना के बाद लोगों में भड़का गुस्सा
विनोद की हत्या के बाद से इलाके में तनाव और बढ़ गया था। स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और गुस्साए भीड़ ने आरोपियों के घरों को निशाना बनाया। इस दौरान आरोपियों के घरों पर पथराव किया गया और एक आरोपी के घर में आग लगा दी। गुस्साए लोगों की सिर्फ एक ही मांग थी, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई।
पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए उनकी तैनाती की गई। तो वहीं, पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद आरोपियों समेत 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, प्रशासन ने भी कड़ी सख्ती दिखाते हुए आरोपी इम्तियाज के घर पर अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन शुरू कर दिया है।