Patliputra Station Violence: बिहार पुलिस मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा देने जा रहे हजारों अभ्यर्थियों के ट्रेन लेट होने और भीड़भाड़ को लेकर आज सुबह पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर हिंसक बवाल हो गया। गुस्साए छात्रों ने ट्रेनों में जमकर तोड़फोड़ की, पथराव किया और रेलवे ट्रैक पर बैठकर ट्रेनों का परिचालन बाधित कर दिया। इस दौरान पहुंची पुलिस ने तीन राउंड हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। जबकि रेलवे आईजी जीतेंद्र राणा समेत कई पुलिसकर्मी पथराव में घायल हो गए।
क्या है पूरा मामला?
बता दें, आज 14 जून को मद्य निषेध विभाग की परीक्षा होनी है। एग्जाम सेंटर समय से पहुंचने के लिए कई छात्र शनिवार रात को ही स्टेशन पहुंच गए। लेकिन जब परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेनों के देर से आने और पर्याप्त संख्या में ट्रेनें न चलने से अभ्यर्थी आगबबूला हो गए। इस दौरान जब पाटलिपुत्र से कटिहार के लिए चलाई गई एग्जाम स्पेशल ट्रेन स्टेशन पहुंची. तब हजारों की संख्या में जमा छात्रों ने स्टेशन पर नारेबाजी शुरू कर दी और कटिहार एग्जाम स्पेशल ट्रेन के आगे पटरी पर बैठ गए।
Also read: Bihar News: पटना से लौट रहे तीन पुलिस अधिकारियों की सड़क हादसे में मौत, चालक भी नहीं बचा
IG समेत कई पुलिसकर्मी घायल
छात्रों ने ट्रेन के कोचों के शीशे तोड़ दिए, अंदर तोड़फोड़ की और पत्थरबाजी शुरू कर दी। स्थिति को संभालते हुए पुलिसकर्मी आगे छात्रों को समझाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन छात्रों में इतना गुस्सा था कि उन्होंने किसी की बात नहीं सुनी और पत्थरबाजी जारी रखी। इस दौरान रेलवे IG जीतेंद्र राणा और उनके साथ मौजूद कई अन्य पुलिसकर्मी गुस्साए छात्रों का शिकार बनें और घायल हो गए। जिन्हें इलाजा के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठीचार्ज किया और हवाई फायरिंग की। कड़ी मशक्कत के बाद 2-3 घंटे बाद आखिरकार पुलिस को कामयाबी मिली।
दरअसल, बिहार पुलिस मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा 14 और 17 जून को दो शिफ्टों में हो रही है। हजारों अभ्यर्थी अलग-अलग जिलों से पटना पहुंच रहे थे। छात्रों को कई भी तरह की दिक्कत न हो और सभी समय पर एग्जाम सेंटर पहुंत जाए, इसके लिए प्रशासन ने स्पेशल ट्रेनें की व्यवस्था की। लेकिन ट्रेन समय पर नहीं पहुंची. जिस वजह से वजह को डर था कि वे एग्जाम सेंटर समय पर नहीं पहुंच पाएंगे। इसी वजह से स्टेशन पर हंगामा शुरु हो गया।