Search KhabarFast

Press ESC to close

लव स्टोरी का भयावह अंत, राजस्थान में पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, पुलिस जांच में जुटी

लव स्टोरी का भयावह अंत, राजस्थान में पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, पुलिस जांच में जुटी

Rajasthan Suicide: राजस्थान में झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के भोड़की गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। गांव के जोहड़े में एक प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके हुए मिले, जिसके बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, पडे से लटक कर प्रेमी-प्रेमिका ने मौत को गले लगाया। पुलिस को घटना स्थल पर नीचे सेल्फोस की गोलियां भी पड़ी मिली हैं, जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे है कि पहले दोनों ने जहर खाया और फिर फांसी लगाकर मौत के गले लगा लिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Also read: कौन हैं SDM काजल मीणा? दूसरी पोस्टिंग में ही खुल गई कलई, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मृतक युवक और युवती की पहचान कर ली है। पुलिस को युवक की जेब से एक आधार कार्ड मिला। उसकी पहचान सुनील कुमार (32) पुत्र जयबीर निवासी भिवानी (हरियाणा) के रूप में हुई है। वहीं, युवती इंदुबाला (28) पुत्री महावीर प्रसाद मेघवाल खींवासर गांव की रहने वाली थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर गुढ़ागौड़जी सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : हरियाणा जल्द बनेगा "आलू के प्रमाणित बीज" उत्पादन के लिए एक नैशनल-हब,कृषि मंत्री ने दी ये जानकारी

Haryana news : हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा वैसे तो पहले ही कृषि और बागवानी के क्षेत्रों में एक अग्रणी राज्य है

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की कालका से हरिद्वार जाने वाली बस सेवा शुरू, यहाँ देखें टाइम टेबल

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है।

Haryana Weather : हरियाणा में अगले तीन घंटों मे होगी तूफ़ानी बारिश, विभाग का ताजा अलर्ट जारी

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। जिसके चलते बारिश की संभावना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast