Search KhabarFast

Press ESC to close

उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 144 DSP और ACP के तबादले, कई जिलों के बदले अधिकारी

उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 144 DSP और ACP के तबादले, कई जिलों के बदले अधिकारी

Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी तबादला सूची में 144 पुलिस उपाधीक्षकों और सहायक पुलिस आयुक्तों का स्थानांतरण किया गया है। इस बदलाव के तहत कई जिलों, पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी वाहिनियों और विशेष इकाइयों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले भेजा गया है, जबकि कुछ को पुलिस कमिश्नरेट में एसीपी की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तबादला सूची के मुताबिक, लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात सुजीत कुमार दुबे को अयोध्या भेजा गया है। रजनीश वर्मा का तबादला बागपत और राधा रमण सिंह का खीरी किया गया है। वहीं, प्रयागराज कमिश्नरेट में तैनात विवेक यादव को लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है।इसके अलावा उन्नाव में तैनात अरविंद कुमार-I को लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है। फिरोजाबाद से अमरीश कुमार का तबादला भी लखनऊ कमिश्नरेट में एसीपी के पद पर किया गया है।

कानपुर, अयोध्या और गोरखपुर समेत कई जिलों में बदलाव

सूची के अनुसार, शोभित कुमार को बुलंदशहर से कानपुर देहात भेजा गया है। कानपुर नगर कमिश्नरेट में तैनात दिलीप कुमार सिंह अब मीरजापुर में जिम्मेदारी संभालेंगे। आजमगढ़ से शुभम तोदी को संभल और अमेठी से अतुल कुमार सिंह-I को महराजगंज भेजा गया है।वहीं, अयोध्या में तैनात महेंद्र कुमार शुक्ला का तबादला महोबा किया गया है। प्रयागराज कमिश्नरेट से रवि कुमार गुप्ता को गोंडा और बरेली से नीलेश मिश्रा को गोरखपुर भेजा गया है।

हरदोई, शाहजहांपुर और मथुरा में भी नई तैनाती

तबादला सूची में आशुतोष तिवारी और राजेश सिंह को हरदोई भेजा गया है। गोंडा में तैनात राजेश कुमार सिंह अब शाहजहांपुर में जिम्मेदारी संभालेंगे। कुलदीप कुमार गुप्ता का मुरादाबाद से मुजफ्फरनगर तबादला किया गया है। इसी तरह चमन सिंह चावड़ा को भदोही से मथुरा और मधुप कुमार सिंह को बुलंदशहर से बरेली भेजा गया है। इस बड़े फेरबदल के बाद प्रदेश के कई जिलों और पुलिस इकाइयों में अधिकारियों की नई तैनाती होगी।

Also read: UP Voter List: 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम कटने के दावे पर CEO का जवाब, बोले- धर्म के आधार पर डेटा नहीं

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गोवा में Waves Film Bazaar में उत्तराखंड की फिल्म नीति की धूम, 3 करोड़ तक की सब्सिडी का ऐलान

Uttarakhand News: 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (IFFI)-2026 के अंतर्गत आयोजित Waves Film Bazaar में उत्तराखंड की फिल्म नीति एवं शूटिंग डेस्टिनेशन्स को लेकर विशेष पैनल डिस्कशन आयोजित किया गया। ‘Destination Uttarakhand: Where Nature Meets Cinematic Magic’ विषय पर आयोजित इस सत्र में उत्तराखंड को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फिल्म

Uttrakhand News:उत्तराखंड में 7 हजार परिवारों को मिलेगा स्वरोजगार का सहारा, सरकार दे रही 1.20 लाख रुपये तक की मदद

Uttrakhand News:उत्तराखंड में समाज के कमजोर वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए जलागम विभाग की ओर से विशेष पहल की जा रही है। उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत निर्बल वर्ग के परिवारों को रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। परियोजना के अंतर्गत करीब 7 हजार परिवारों

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast