Search KhabarFast

Press ESC to close

Fog Driving Tips: कोहरे में कार चलाते समय न करें ये गलतियां, सफर पर निकलने से पहले जरूर चेक करें ये 6 चीजें

Fog Driving Tips: कोहरे में कार चलाते समय न करें ये गलतियां, सफर पर निकलने से पहले जरूर चेक करें ये 6 चीजें

Fog Driving Tips:सर्दियों की शुरुआत के साथ ही सुबह और रात के समय कोहरे का असर बढ़ने लगता है। कई बार कोहरा इतना घना होता है कि कुछ मीटर आगे की सड़क भी दिखाई नहीं देती। ऐसी स्थिति में हाईवे और एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना जानलेवा साबित हो सकता है। अचानक सामने वाहन आने या सड़क पर कोई बाधा दिखने से हादसे का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप भी सर्दियों में सुबह ऑफिस जाते हैं या रात में कार से सफर करते हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

कार की लाइट्स और फॉग लैंप जरूर चेक करें

कोहरे में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए कार की लाइट्स का सही तरीके से काम करना जरूरी है। सफर शुरू करने से पहले हेडलाइट, टेललाइट, इंडिकेटर और फॉग लैंप की जांच कर लें। कोहरे में हेडलाइट को हमेशा लो बीम पर रखें। हाई बीम की रोशनी कोहरे में मौजूद पानी की बूंदों से टकराकर वापस आ सकती है, जिससे सामने देखना और मुश्किल हो जाता है। जरूरत पड़ने पर फॉग लैंप का इस्तेमाल करें।

विंडशील्ड और साइड मिरर रखें साफ

कोहरे में पहले ही विजिबिलिटी कम होती है। ऐसे में अगर कार के शीशे गंदे हैं या उन पर धुंध जमी है, तो ड्राइविंग और मुश्किल हो सकती है। घर से निकलने से पहले विंडशील्ड, पीछे के शीशे और साइड मिरर अच्छी तरह साफ कर लें। वाइपर की स्थिति भी जांचें। अगर शीशे के अंदर धुंध जम रही है, तो डिफॉगर या डिफ्रॉस्टर का इस्तेमाल करें।

टायर और ब्रेक की जांच करना न भूलें

कोहरे में अचानक ब्रेक लगाने की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए कार के टायर और ब्रेक अच्छी स्थिति में होने चाहिए। सफर पर निकलने से पहले टायरों में हवा का प्रेशर चेक करें और देखें कि वे ज्यादा घिसे हुए तो नहीं हैं। ब्रेक लगाते समय आवाज आने या किसी तरह की परेशानी महसूस होने पर पहले कार की जांच करवा लें।

 स्पीड कम रखें और दूरी बनाकर चलें

घने कोहरे में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना बड़ा जोखिम हो सकता है। जब सामने की सड़क साफ दिखाई नहीं देती, तो अचानक ब्रेक लगाने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलता। इसलिए गाड़ी की रफ्तार उतनी ही रखें, जितनी दूरी तक सड़क साफ दिखाई दे रही हो। आगे चल रहे वाहन से सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा दूरी बनाए रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर सुरक्षित तरीके से ब्रेक लगाया जा सके।

कोहरे में ओवरटेक करने से बचें

कोहरे के दौरान सामने से आ रहे वाहन की दूरी और रफ्तार का सही अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। ऐसे में जल्दबाजी में ओवरटेक करना हादसे की वजह बन सकता है। अपनी लेन में रहें और अचानक लेन बदलने से बचें। सड़क के किनारे बनी मार्किंग को देखकर रास्ते का अंदाजा लगा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर हॉर्न बजाकर दूसरे ड्राइवरों को अपनी मौजूदगी का संकेत दें।

चलते समय लगातार न जलाएं हैजर्ड लाइट

कुछ ड्राइवर कोहरे में कार चलाते समय दोनों इंडिकेटर यानी हैजर्ड लाइट लगातार जलाकर रखते हैं। ऐसा करने से पीछे चल रहे वाहन चालकों को आपके मुड़ने या लेन बदलने का सही संकेत नहीं मिल पाता। हैजर्ड लाइट का इस्तेमाल मुख्य रूप से इमरजेंसी या गाड़ी को सुरक्षित जगह पर रोकने के दौरान करें। चलते समय वाहन की सामान्य लाइट्स का इस्तेमाल करें।

Also read: दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन से जुड़ेंगे 6 नए स्टेशन, रोहिणी-शाहदरा से नोएडा-गुरुग्राम का सफर होगा आसान

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अग्निवीर 4 साल बाद कर सकेंगे शादी! दूसरे कार्यकाल में मिलेगी छूट, जानिए क्या हैं नए नियम

Agnipath Scheme 2026 : अग्निपथ योजना में जल्द बड़ा बदलाव हो सकता है। केंद्र सरकार और सेना के स्तर पर इस बात पर विचार चल रहा है कि अग्निवीरों को शुरुआती 4 साल की सेवा के बाद शादी करने की अनुमति दे दी जाए।

Delhi Traffic Advisory: सोमवार को दिल्ली के कई रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory:राजधानी दिल्ली में सोमवार को कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजघाट पर वीआईपी आवाजाही, श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरुपर्व पर नगर कीर्तन और उत्तरी दिल्ली में विशेष यातायात व्यवस्था को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। इसका असर मध्य और उत्तरी दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर पड़ सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast