Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 23 November: दक्षिण भारत में आंधी-बारिश मचाएगी आफत, दिल्ली-UP-बिहार में कोहरे का अलर्ट; जानें आज 23 नवंबर का मौसम

Aaj Ka Mausam 23 November: दक्षिण भारत में आंधी-बारिश मचाएगी आफत, दिल्ली-UP-बिहार में कोहरे का अलर्ट; जानें आज 23 नवंबर का मौसम

Weather Update 23 November 2026: देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। कहीं बारिश और तेज हवा तो तो कहीं सुबह छाया हुआ कोहरे का दौर देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 23 नवंबर सोमवार के लिए मौसमी अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके अनुसार दक्षिण भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक और हल्की से भारी बारिश,संभव है। लेकिन दूसरी तरफ, उत्तर और पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में घना कोहरा बरकरार रहेगा। इस दौरान  हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की जा सकती है।

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी दिल्ली में सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहेगी, लेकिन धूप निकलने की संभावना भी है। इस दौरान आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और हवा की स्पीड 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। तो वहीं, अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होगी।   

Also read: Delhi Traffic Advisory: सोमवार को दिल्ली के कई रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

UP-बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम?

दिल्ली के अलावा उत्तर और पूर्वी भारत में भी ठंड के साथ कोहरे छा रहा है। ऐसे में IMD ने आज 23 नवंबर को बिहार, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी घने कोहरे की पूरी-पूरी संभावनी जताई गई है। ऐसे में IMD ने सड़क यात्रा और वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी की सलाह दी है।

तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, चक्रवान अकवन के चलते दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधि दर्ज की जा रही है। इस दौरान  तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। हवा की रफ्तार भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा पहुंच सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर रहेगा। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बादल बरसेंगे।      

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Traffic Advisory: सोमवार को दिल्ली के कई रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory:राजधानी दिल्ली में सोमवार को कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजघाट पर वीआईपी आवाजाही, श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरुपर्व पर नगर कीर्तन और उत्तरी दिल्ली में विशेष यातायात व्यवस्था को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। इसका असर मध्य और उत्तरी दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर पड़ सकता है।

Fog Driving Tips: कोहरे में कार चलाते समय न करें ये गलतियां, सफर पर निकलने से पहले जरूर चेक करें ये 6 चीजें

Fog Driving Tips:सर्दियों की शुरुआत के साथ ही सुबह और रात के समय कोहरे का असर बढ़ने लगता है। कई बार कोहरा इतना घना होता है कि कुछ मीटर आगे की सड़क भी दिखाई नहीं देती। ऐसी स्थिति में हाईवे और एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना जानलेवा साबित हो सकता है। अचानक सामने वाहन आने या सड़क पर कोई बाधा दिखने से हादसे का खतरा बढ़ जाता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast