Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Traffic Advisory: सोमवार को दिल्ली के कई रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: सोमवार को दिल्ली के कई रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory:राजधानी दिल्ली में सोमवार को कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजघाट पर वीआईपी आवाजाही, श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरुपर्व पर नगर कीर्तन और उत्तरी दिल्ली में विशेष यातायात व्यवस्था को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। इसका असर मध्य और उत्तरी दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर पड़ सकता है। ऐसे में वाहन चालकों को घर से निकलने से पहले अपना रूट तय करने और अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी गई है।

राजघाट स्थित महात्मा गांधी स्मृति स्थल पर वीआईपी आवाजाही के मद्देनजर सोमवार सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच जरूरत के अनुसार यातायात नियंत्रित किया जा सकता है। ट्रैफिक की स्थिति को देखते हुए मार्ग परिवर्तन भी लागू किए जा सकते हैं।

इस दौरान आईटीओ चौक, दिल्ली गेट, गुरु नानक चौक, शांतिवन चौक, राजघाट डीटीसी डिपो और आईपी फ्लाईओवर के आसपास यातायात प्रभावित होने की संभावना है।

इन मार्गों पर लागू हो सकता है डायवर्जन:

- आईटीओ चौक से दिल्ली गेट के बीच बीएसजेड मार्ग
- शांतिवन चौक से आईपी फ्लाईओवर के बीच रिंग रोड
- दिल्ली गेट से नेताजी सुभाष मार्ग के बीच आसफ अली रोड
- शांतिवन चौक से निषाद राज मार्ग
- गुरु नानक चौक से रणजीत सिंह फ्लाईओवर
- राजघाट डीटीसी डिपो से रिंग रोड बाईपास

नगर कीर्तन के चलते चांदनी चौक से जीटी करनाल रोड तक ट्रैफिक प्रभावित

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरुपर्व के अवसर पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की ओर से सोमवार को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। यह जुलूस चांदनी चौक स्थित गुरुद्वारा सीस गंज साहिब से शुरू होकर जीटी करनाल रोड स्थित गुरुद्वारा नानक पियाओ साहिब पर समाप्त होगा। नगर कीर्तन का रूट फतेहपुरी, खारी बावली, नया बाजार चौक, पीली कोठी रोड, पुल मिठाई, जोरावर सिंह मार्ग, बरफ खाना चौक, पुल बंगश मेट्रो स्टेशन, रोशनआरा रोड, घंटा घर और शक्ति नगर चौक से होकर गुजरेगा।

इस दौरान चांदनी चौक, टाउन हॉल, फतेहपुरी, खारी बावली, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, कुतुब रोड चौक, पुल डफरिन, पुल मिठाई, जोरावर सिंह मार्ग, बरफ खाना चौक, रानी झांसी फ्लाईओवर, सब्जी मंडी, पुल बंगश, रोशनआरा रोड, रोशनआरा पार्क, घंटा घर, शक्ति नगर चौक, नागिया पार्क राउंडअबाउट, रूप नगर और जीटी करनाल रोड पर यातायात नियंत्रित किया जा सकता है।

दोपहर 3 बजे से उत्तरी दिल्ली में भी ट्रैफिक डायवर्जन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एक अन्य एडवाइजरी के मुताबिक, सोमवार दोपहर 3 बजे से विशेष यातायात व्यवस्था के कारण उत्तरी दिल्ली के कई प्रमुख रास्तों पर आवाजाही प्रभावित हो सकती है। इसमें वजीराबाद फ्लाईओवर से सलीमगढ़ वाई-पॉइंट, शमनाथ मार्ग, लोक निवास मार्ग, अंडर हिल रोड, राजपुरा रोड, बुलेवार्ड रोड, रानी झांसी रोड, डॉ. कर्णवाल मार्ग और महात्मा गांधी मार्ग तक आउटर रिंग रोड शामिल हैं।

इन स्थानों पर ट्रैफिक नियंत्रित या डायवर्ट किया जा सकता है:

- वजीराबाद फ्लाईओवर और उसके नीचे
- आईपी रेड लाइट
- शमनाथ मार्ग-बुलेवार्ड रोड टी-पॉइंट
- खैबर पास
- युधिष्ठिर सेतु वाई-पॉइंट और उसके नीचे
- चांदगी राम अखाड़ा
- सेंट स्टीफंस कॉलेज रेड लाइट
- रानी झांसी फ्लाईओवर
- बरफ खाना चौक
- ओल्ड जीटी करनाल रोड

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वाहन चालकों को सलाह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि सोमवार को यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी का ध्यान रखें। प्रभावित मार्गों से बचने की कोशिश करें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। साथ ही अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें, ताकि ट्रैफिक प्रतिबंधों के कारण परेशानी न हो।
 

Also read: दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन से जुड़ेंगे 6 नए स्टेशन, रोहिणी-शाहदरा से नोएडा-गुरुग्राम का सफर होगा आसान

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अग्निवीर 4 साल बाद कर सकेंगे शादी! दूसरे कार्यकाल में मिलेगी छूट, जानिए क्या हैं नए नियम

Agnipath Scheme 2026 : अग्निपथ योजना में जल्द बड़ा बदलाव हो सकता है। केंद्र सरकार और सेना के स्तर पर इस बात पर विचार चल रहा है कि अग्निवीरों को शुरुआती 4 साल की सेवा के बाद शादी करने की अनुमति दे दी जाए।

Fog Driving Tips: कोहरे में कार चलाते समय न करें ये गलतियां, सफर पर निकलने से पहले जरूर चेक करें ये 6 चीजें

Fog Driving Tips:सर्दियों की शुरुआत के साथ ही सुबह और रात के समय कोहरे का असर बढ़ने लगता है। कई बार कोहरा इतना घना होता है कि कुछ मीटर आगे की सड़क भी दिखाई नहीं देती। ऐसी स्थिति में हाईवे और एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना जानलेवा साबित हो सकता है। अचानक सामने वाहन आने या सड़क पर कोई बाधा दिखने से हादसे का खतरा बढ़ जाता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast