Search KhabarFast

Press ESC to close

कौन हैं SDM काजल मीणा? दूसरी पोस्टिंग में ही खुल गई कलई, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

कौन हैं SDM काजल मीणा? दूसरी पोस्टिंग में ही खुल गई कलई, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ACB Action Aganist Bribery: सरकारी अधिकारियों के रिश्वत के खेल के मामले एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। इस बार राजस्थान की महिला एसडीएम ने सिर्फ दूसरी ही पोस्टिंग के दौरान रिश्वत का खेल शुरू कर दिया। एसडीएम का नाम है काजल मीणा। अब यह एंटी करप्शन के हत्थे चढ़ गई हैं।

बता दें कि नादौती एसडीएम काजल मीणा की बतौर उपखंड अधिकारी दूसरी पोस्टिंग है। काजल मीणा ने प्रतापगढ़ जिला के सुहागपुरा से तबादला होने के बाद 30 अक्टूबर को नादौती का कार्यभार संभाला था।

रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार  

मामला कुछ ऐसा है कि करौली जिले के नादौती कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो ने 16 अप्रैल की शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीएम काजल मीणा, उनके रीडर दिनेश सैनी और लिपिक प्रवीण धाकड़ को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। तीनों को जमीन के तकासमा के फैसले के एवज में 60 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। एसीबी की टीम ने छापेमारी के दौरान दिनभर का अवैध कलेक्शन भी जब्त किया। जो लगभग 4 लाख रुपए रकम बताई जा रही है। अब बताया जा रहा है कि 17 अप्रैल को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां रिमांड की मांग की जाएगी।  

Also read: अलवर में भीषण सड़क हादसा, बस चालक समेत एक बच्चे और एक महिला की दर्दनाक मौत, 30 घायल

बारां जिले पकड़ गए थे सहायक अभियंता

बताया जा रहा है कि करौली जिले में इससे पहले भी एसीबी ने बारां जिले की अंता नगरपालिका के सहायक अभियंता महेंद्र सिंह जाटव को 3.70 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए हिंडौन सिटी रेलवे स्टेशन पर अरेस्ट किया गया था। जांच के दौरान ये बातें भी सामने आई थी कि विभिन्न कार्यौं के बदले यह राशि एकत्र कर अपने घर ले जाया जा रहा था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: 666 दिनों में हरियाणा में निवेश का नया विश्वास, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बने निवेशकों के भरोसेमंद उत्प्रेरक

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दूसरे कार्यकाल के 666 दिनों में प्रदेश ने निवेश के क्षेत्र में नई गति हासिल की है। मुख्यमंत्री की सहज, हंसमुख और मिलनसार कार्यशैली ने जहां आमजन और राजनीतिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है, वहीं देश-विदेश के निवेशकों में भी उनके प्रति विश्वास बढ़ा है। इसी विश्वास का परिणाम है कि उद्यमियों द्वारा अब तक 140 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) के माध्यम से करीब 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई गई है। इनमें 1 जून, 2026 को गुरुग्राम में तथा 24 अगस्त को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आयोजित रोडशो के दौरान हुए 66,821 करोड़ रुपये के 17 एमओयू प्रमुख हैं।

हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की हत्या से सनसनी, जिम के बाहर बदमाशों ने मारी गोली; इस गैंग का नाम आया सामने

Ankit Baliyan Murder Case: हरियाणवी गायक और अभिनेता अंकित बलियान की शामली जिले में जिम से बाहर निकलते ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, गोगी गिरोह से जुड़े एक वायरल सोशल मीडिया पोस्ट में हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। शामली पुलिस इस वायरल सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रही है।

Uttrakhand News:सीएम धामी को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र,मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेशभर से आई बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने बहनों का आत्मीयता से स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और सभी प्रदेशवासियों को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं दीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast