Search KhabarFast

Press ESC to close

Horoscope Today 23 November 2026, Aaj Ka Rashifal: सोमवार के दिन मेष से मीन तक जानें किसकी खुलेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान

Horoscope Today 23 November 2026, Aaj Ka Rashifal: सोमवार के दिन मेष से मीन तक जानें किसकी खुलेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान

Horoscope Today 23 November 2026, Aaj Ka Rashifal: आज 23 नवंबर 2026 सोमवार का दिन है। इस दिन सभी 12 राशियों में से कुछ की किस्मत का ताला खुल सकता है, तो कुछ को कई मामलों में सावधानी बरतनी होगी। इस दिन किसी राशि के जातकों के लिए करियर और कारोबार के नए रास्ते खुल सकते है। तो किसी को आर्थिक मामलों और सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। तो चलिए जानते है आज का राशिफल, जिसमें आपको करियर, धन, प्रेम-परिवार और सेहत की जानकारी मिलेगी। ये रही सभी 12 राशियां -

मेष राशि (Aries)  

मेष राशि के जातकों का आजा का दिन अच्छा रहेगा। दिन के समय ऊर्जा और आत्मविश्वास चरम पर रहेगी। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी से संबंधित कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ोाई पर ध्यान देगा होगा, नहीं तो परीक्षा के समय दिक्कतें हो सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। घर-खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बेफिजूल खर्चों से बचें। जल्दबाजी में कोई बड़ा निवेश न करें। प्रेम जीवन में धैर्य रखें।  स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। र्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में  जल्दबाजी न करें। परिवार के साथ समय बिताएं। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बनाएं। संतान पक्ष की तरफ से राहत भरी खबर सुनने को मिलेगी। घर का माहौल शांत रहेगा। प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। सेहत का ध्यान रकें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों को आज के दिन थोड़ा संभवकर चलने की जरूरत है। हालांकि, कई मामलों में दिन अच्छा गुजरेगा। कारोबार में लगे लोगों को लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी। घर में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकत है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। योजना बनाकर जीवन में आगे बढ़ें। खानपान का ध्यान रखें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों का आज का दिन सकारात्मकता से भरा रहेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। ऑफिस में बॉस और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में परिस्थितियां अनुकूल रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खर्चों के मामलों में सावधानी बरतें। धन उधार देने से बचें। परिवार में आपको आपकी अहमियत महसूस होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। बातचीत करने से पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों का आज का दिन सावधानी बरतने का रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी अधिकारी या सहयोगी के साथ मतभेद बढ़ सकते है। कारोबार में लगे लोगों को खुशखबरी सुनने को मिलेगी। शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें। माता जी को थकान महसूस होगी।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों का आजा का दिन मिला-जुला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर तनाव हो सकता है। इस दौरान शब्दों का चयन सही तरह से करें। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, लेकिन किसी पुरानी बात को लेकर मतभेद भी हो सकती है। प्रेम जीवन में गलतफहमी बढ़ सकती है। निवेश के मामलों में जल्दबाजी न करें। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर चर्चा हो सकती है। सेहत का खास ख्याल रखें। समझदारी से बातों का समझें। 

Also read: Vivah Muhurat 2026: नवंबर-दिसंबर में कब-कब हैं शादी के शुभ मुहूर्त? 16 दिसंबर से शुरू होगा खरमास

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों का आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। नौकरी और व्यापार में लाभ के संकेत बन रहे है। रूका हुआ का पूरा होगा। कारोबारियों को नई डील मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। रिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। सिंगल लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते है। सेहत का ध्यान रखें। ऑफिस के काम से बाहर यात्रा पर जा सकते है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन मेहनत से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की चुनौतियों का सामना करने से आपको आपकी काबिलियत का पता चलेगा। इनकम के नए सोर्स बनेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लेकिन खर्चों के साथ संतुलन बनाए रखना होगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। संतान पक्ष की तरफ से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। काम के ज्यादा तनाव की वजह से थकान महसूस हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कारोबारियों की नई डील फाइनल हो सकती है। लेकिन पैसों के मामलों में किसी अनजान पर भरोसा न करें। यात्रा के योग बन रहे है। बच्चों के साथ समय बिताएंगे। सेहत का ध्यान रखें। माता जी को पेट संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बड़े मुद्दे को लेकर पिता के साथ बातचीत हो सकती है। आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। नौकरी और कारोबार में सफलता के लिए योजना बनाए। बड़े फैसले लेने से पहले अच्छे-से सोच-विचार कर लें। आर्थिक मामलों में बजट बनाकर चलना। नींद की कमी और खानपान में बदलाव करने से तबीयत पर असर पड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज का दिन कुंभ राशि वालों का थोड़ा सकारात्मक रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है। अपने पेशे से अलग हट के सोचें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने से तनाव बढ़ सकता है। लेकिन लगन के काम करने पर बॉस तारीफ करेंगे और प्रमोशन की उम्मीटें बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं। घर में रिश्तेदारों में आना-जाना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएं।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों का आज के दिन थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन की बात शुरु हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम को थोड़ाऔर बेहतर करने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति के अनुसार, खर्चा करें। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में छोटी-मोटी बातों को लेकर तनाव हो सकता है। प्रेम जीवन में साथी के साथ किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकते है।     

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 22 November 2026, Aaj Ka Rashifal: रविवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, नौकरी और कारोबार में मिल सकता है लाभ

Horoscope Today 22 November 2026, Aaj Ka Rashifal: रविवार, 22 नवंबर का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आ सकता है। कुछ राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं, तो कुछ को आर्थिक मामलों और पारिवारिक रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। मकर राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके बन सकते हैं, जबकि सिंह राशि के जातकों को दिनभर सोच-समझकर फैसले लेने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर इस समय दें चंद्रमा को अर्घ्य, जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र और 4 बड़े फायदे

Kartik Purnima 2026: हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इसे देव दीपावली या देवताओं की दीपावली भी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा के साथ चंद्र देव की आराधना करना भी बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान, दीपदान, दान-पुण्य और पूजा-पाठ करने से व्यक्ति को पुण्य

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast