Search KhabarFast

Press ESC to close

Punjab News: पंजाब के फिरोजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत, कई घायल

Punjab News: पंजाब के फिरोजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत, कई घायल

Punjab News: पंजाब के फिरोजपुर में एक दर्दनाक सड़क हो गया है। जहां ट्रक और जीप में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। साथ ही 15 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके परि पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस हादसे की जांच में जुट गई।

अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के फ़िरोज़पुर में एक ट्रक और जीप की टक्कर में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब 15 अन्य घायल हो गए। हादसे के समय पीड़ित परिवार के एक सदस्य की अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे। आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया। स्थानीय अधिकारियों ने टक्कर के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जीप में सवार थे 25 से 28 लोग

जानाकारी के मुताबिक, जीप में सवार को होकर एक परिवार और सउसके रिश्तेदार करीब 25 से 28 लोग बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार के बाद फूल तारने के लिए अमृतसर जा रहे थे। तभी रास्त में जंगावाला मोड़ के पास हुसैनशाह वाला गांव के पास जीप की ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। हादसे ने भयानक रूप ले लिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, गर्मी की छुट्टियों में होंगे स्कूलों के मरम्मत कार्य

Haryana News: हरियाणा सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए गर्मी की छुट्टियों का उपयोग करने का निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि स्कूल खुलने से पहले सभी आवश्यक मरम्मत कार्य और व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं, ताकि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत सुचारू रूप से हो सके।

Haryana : हरियाणा के इस जिले में होगी डॉक्टरों की भर्ती, सरकार ने 219 पदों को दी मंजूरी

हरियाणा के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने 2 बड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। राज्य सरकार ने पानीपत में 200 बिस्तरों वाले ज़िला सिविल अस्पताल के लिए कुल 219 पद बनाने की मंज़ूरी दी है।

Haryana news : हरियाणा में आज युवा कांग्रेस ने किया CM आवास के घेराव का ऐलान, भारी पुलिस बल किया तैनात

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आज युवा कांग्रेस ने CM आवास के घेराव का बड़ा ऐलान किया है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast