Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में आज युवा कांग्रेस ने किया CM आवास के घेराव का ऐलान, भारी पुलिस बल किया तैनात

Haryana news : हरियाणा में आज युवा कांग्रेस ने किया CM आवास के घेराव का ऐलान, भारी पुलिस बल किया तैनात

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आज युवा कांग्रेस ने CM आवास के घेराव का बड़ा ऐलान किया है, जिसके चलते बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। जानकारी से पता चल है कि इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रदेश भर से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कुरुक्षेत्र पहुंचना शुरू हो गया है। पुलिस-प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों के इस कूच को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

जैसा की बताया जा रहा है कि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और चार लेयर की मजबूत बैरिकेडिंग की गई है। इसके अलावा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन (जल तोप) व अन्य विशेष प्रबंध भी किए गए हैं। मौजूदा हालात की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच तीखे टकराव की प्रबल आशंका बनी हुई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana: हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-7 पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल रणबीर को 2,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी पर एक युवक से उसकी बाइक वापस दिलाने के नाम पर अवैध रूप से पैसे मांगने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ ले गई और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

Haryana news : हरियाणा में दर्दनाक हादसा, पति के सामने महिला की हुई मौत

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के पानीपत में दर्दनाक हादसा हुआ और इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई।

जीएसटी संग्रह में यूपी ने मारी बाजी, देश में सबसे तेज बढ़ने वाला बड़ा राज्य बना

देशभर में मई महीने के दौरान जीएसटी संग्रह की रफ्तार धीमी रही, लेकिन उत्तर प्रदेश ने इस चुनौतीपूर्ण माहौल में शानदार प्रदर्शन करते हुए खुद को देश का सबसे तेज बढ़ने वाला बड़ा राज्य साबित किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast