Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली के होलंबी खुर्द में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव; हिरासत में एक आरोपी

दिल्ली के होलंबी खुर्द में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव; हिरासत में एक आरोपी

Delhi News: बाहरी उत्तरी दिल्ली के होलंबी खुर्द गांव में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। मृतक की पहचान 36 वर्षीय रवि उर्फ विकास के रूप में हुई है, जो गांव में हेयर कटिंग का काम करता था।

जानकारी के मुताबिक, रवि रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान गली के बाहर कुछ लोगों ने उस पर नुकीली वस्तु और फट्ठे से हमला कर दिया। हमले में रवि गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल रवि को तुरंत अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार और गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Also read: जेल से नीट परीक्षा की तैयारी करेगा पेपर लीक का आरोपी, कहा- एग्जाम देना है, पढ़ने के लिए बुक चाहिए

हिरासत में एक आरोपी

पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके। होलंबी खुर्द गांव में हुई इस हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है। अब जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी और इसमें कितने लोग शामिल थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मेरठ में एक और खौफनाक वारदात, प्रेमी ने दिया जहर वाला इंजेक्शन;ऑपरेशन थिएटर में मिली लाश

Uttarpradesh News: मेरठ से एक के बाद एक चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। अब मेरठ के लोहियानगर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऑपरेशन थियेटर में नर्स को जहर का इंजेक्शन देकर हत्या कर दी गई।

'बॉस स्कैम' से सावधान! CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, SEBI ने कंपनियों को जारी की चेतावनी

भारत में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब ठगों ने लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है, जिसे "बॉस स्कैम" (Boss Scam) या CEO इम्पर्सोनेशन फ्रॉड कहा जा रहा है।

Uttarpradesh News: मेरठ की मुस्कान से दो कदम आगे निकली दामिनी! प्रेमी के लिए पति को लगाया ठिकाने

Uttarpradesh News:मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड को शायद आप नहीं भूले होंगे और सौरभ की पत्नी मुस्कान का नाम भी याद ही होगा। इस हत्याकांड ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी। अब उसी मेरठ में एक वारादात को अंजाम दिया गया है। जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast