Search KhabarFast

Press ESC to close

आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, श्रेयस अय्यर बने टी20 कप्तान; सूर्यवंशी को मिला मौका

आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, श्रेयस अय्यर बने टी20 कप्तान; सूर्यवंशी को मिला मौका

Team Announced For Irealand-England Tour: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। श्रेयस अय्यर को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं, वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में जगह दी गई है। वह 15 वर्ष की उम्र में भारतीय टीम में जगह बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

वहीं, तिलक वर्मा को टी20 टीम का उपकप्तान बनाया गया है। बता दें कि आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम को दो टी20 मैच खेलने हैं। वहीं, इंग्लैड दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मुकाबला खेला जाना है। इसके अलावा एशियन खेल के लिए भी भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है।  

आयरलैंड, इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर ( कप्तान ) , तिलक वर्मा ( उप कप्तान ), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, रवि बिश्नोई, नीतीश कमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और प्रिंस यादव

एशियन खेल के लिए भारतीय टी20 टीम

श्रेयस अय्यर ( कप्तान ) , तिलक वर्मा ( उप कप्तान ), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती  

Also read: इंग्लैंड में भारतीय महिला टीम की धमाकेदार जीत, जेमिमा और यास्तिका ने दिलाई शानदार शुरुआत

क्यों गई सूर्यकुमार की कप्तानी

सूर्यकुमार यादव न सिर्फ टीम इंडिया से बाहर हुए बल्कि कप्तानी भी छिन गई। दरअसल, सेलेक्टर का सब्र का बांध टूट गया था। सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन में पिछले एक साल में भारी गिरावट देखी गई। भले ही उन्होंने भारतीय टीम को टी20 विश्व कप दिलाया लेकिन, उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। रही-सही कसर आईपीएल में पूरी हो गई। उम्मीद थी कि वह आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन, उनका बल्ला नहीं गरजा। लिहाजा अब उन्हे अब टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ICC Ranking: वनडे रैंकिंग में छा गए रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल को भी हुआ फायदा

ICC Ranking: हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज खेली गई। सीरीज भले ही भारत 2-1 से हार गया लेकिन, इस दौरान कई बल्लेबाजों ने फॉर्म में वापसी की। रोहित से लेकर विराट तक बल्ला गरजा। मैच में शानदार प्रदर्शन का इनाम अब भारतीय बल्लेबाजों को भी मिला है।

चीन ओपन में पीवी सिंधु की निराशाजनक हार, चेन यूफेई के खिलाफ 1 घंटे 29 मिनट तक चला मुकाबला

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को चीन ओपन में कड़े मुकाबले के बाद हार का सामना करना पड़ा। दूसरे दौर के मुकाबले में सिंधु ने दुनिया की नंबर-4 खिलाड़ी और घरेलू पसंदीदा चेन यूफेई को कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिरी पलों में चीनी खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, वेस्ली मधेवेरे की वापसी

जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। चयनकर्ताओं ने बुलावायो में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टीम में तीन बदलाव किए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast