Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana : हरियाणा के इस जिले में होगी डॉक्टरों की भर्ती, सरकार ने 219 पदों को दी मंजूरी

Haryana : हरियाणा के इस जिले में होगी डॉक्टरों की भर्ती, सरकार ने 219 पदों को दी मंजूरी

Haryana : हरियाणा के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने 2 बड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। राज्य सरकार ने पानीपत में 200 बिस्तरों वाले ज़िला सिविल अस्पताल के लिए कुल 219 पद बनाने की मंज़ूरी दी है। इनमें 122 नियमित पद और 97 पद शामिल हैं जिन्हें हरियाणा कौशल रोज़गार निगम (HKRN) के ज़रिए भरा जाएगा। वहीं जिला कुरुक्षेत्र के उप-स्वास्थ्य केंद्र थाना को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में अपग्रेड करने की मंजूरी भी दी गई है।

आपको बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि CM के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन निर्णयों से लोगों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

Also read: Weather : हरियाणा वालों को गर्मी से मिलेगी राहत, इन जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट

उन्होंने बताया कि पानीपत के 200 बैड के नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और तकनीकी कर्मचारियों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए 122 नियमित पद स्वीकृत किए गए हैं। इनमें वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, डेंटल सर्जन, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट, फिजियोथैरेपिस्ट, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन, रेडियोग्राफर, ऑप्रेशन थिएटर सहायक, डाइटीशियन, बायो मैडीकल इंजीनियर, सोशल वर्कर तथा जनसंपर्क अधिकारी सहित विभिन्न श्रेणियों के पद शामिल हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana: हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-7 पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल रणबीर को 2,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी पर एक युवक से उसकी बाइक वापस दिलाने के नाम पर अवैध रूप से पैसे मांगने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ ले गई और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

Haryana news : हरियाणा में दर्दनाक हादसा, पति के सामने महिला की हुई मौत

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के पानीपत में दर्दनाक हादसा हुआ और इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई।

जीएसटी संग्रह में यूपी ने मारी बाजी, देश में सबसे तेज बढ़ने वाला बड़ा राज्य बना

देशभर में मई महीने के दौरान जीएसटी संग्रह की रफ्तार धीमी रही, लेकिन उत्तर प्रदेश ने इस चुनौतीपूर्ण माहौल में शानदार प्रदर्शन करते हुए खुद को देश का सबसे तेज बढ़ने वाला बड़ा राज्य साबित किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast