UP NEWS: उत्तर प्रदेश के झांसी में पुराने विवाद को लेकर खूनी संघर्ष देखने को मिला । सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की पाल कॉलोनी में देर रात करीब डेढ़ दर्जन हमलावरों ने चाचा-भतीजे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में भतीजे की मौत हो गई, जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित पाल कॉलोनी में पुरानी रंजिश ने एक युवक की जान ले ली। बताया जा रहा है कि देर रात करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने चाचा-भतीजे को घेर लिया और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चाचा मुरारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जांच में जुटी पुलिस
कालोनी के पास एक होटल में कथित गलत गतिविधियों को लेकर उलाहना देने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था, जो देर रात खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।