Rahul Gandhi Lashehs Out On Modi Government:मोदी सरकार की तरफ से यूपीआई पेमेंट पर एमडीआर लागू होने के बाद विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी यह UPI टैक्स वापस लें।
राहुल गांधी ने कहा कि एमडीआर भले ही 5 फीसदी ट्रांजैक्शंस पर लागू होगा लेकिन यूपीआई के कुल ट्राजैक्शन वैल्यू का लगभग 65 फीसदी है। उन्होंने कहा कि सरकार कहती है कि ग्राहक से कोई फीस नहीं ली जाएगी लेकिन, सवाल उठता है कि दुकानदार पर लगने वाली ये फीस आएगी कहां से? कीमतों में जुड़कर ग्राहक की जेब से वसूली जाएगी।
पहले भी राहुल गांधी ने साधा निशाना
इससे पहले भी राहुल गांधी ने इसी मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा था। उन्होंने कहा कि था कि मोदी सरकार ने चुपचाप यूपीआई पर फीस लगाने का रास्ता कैसे खोल दिया है। अब 2000 रुपए से ऊपर के भुगतान पर एमडीआर लगाया जा सकता है।
केसी वेणुगोपाल ने क्या कहा
इसके अलावा कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक्स पर लिखा कि आम नागरिक को क्यों परेशान किया जा रहा है। एमडीआर का बोझ उन लोगों पर क्यों डाला जा रहा है, जो अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं। जबकि इसका खर्च बड़ी-बड़ी वित्तीय कंपनियों को उठाना चाहिए।
Also read: स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जंतर-मंतर पर मारपीट मामले में हुई थी गिरफ्तारी