Shehzad Bhatti Gang Decleared As Terrirost:पाकिस्तानी गैंगस्टर और उसके गैंग के खिलाफ भारतीय गृह मंत्रालय ने एक्शन लिया है। गृह मंत्रालय ने शहजाद भट्टी गैंग को आंतकी संगठन घोषित कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार यानी 16 सितंबर को एक गजट नोटिफिकेशन जारी किया। जिसमें UAPA की धारा (1)(a) का इस्तेमाल करते हुए SBN को अधिनियम की पहली अनुसूची में शामिल किया है।
बता दें कि शहाजाद भट्टी पाकिस्तान का गैंगस्टर है और उसने अपना ठिकाना दुबई में बना रखा है। शहजाद भट्टी अब आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में शामिल हो रहा है।
भारत में फैला रहा नफरत
इसमें आगे लिखा है कि यह गैंग हथियारों, विस्फोटकों और नशील पदार्थों की सीमा-पार तस्कारी करने में शामिल है। साथ ही युवाओं और छोटे-मोटे अपराधियों को आतंकवादी गतिविधि में शामिल होने के उकसाता है। भारत के लोकतांत्रिक ढांचे और सांप्रदायिक सद्भाव को निशाना बनाते हुए. ये गिरोह नफरत फैलाने वाला डिजिटल कंटेट भी शेयर करता है।
पिछले महीने शहजाद भट्टी गैंग पर हुई कार्रवाई
वहीं, इससे पहले अगस्त में सुरक्षा एजेंसियों ने ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया था। देश के 14 राज्यों में चलाए गए अभियान में 200 से ज्यादा संदिग्ध और शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े लोगों को दबोचा गया था। गृह मंत्री अमित शाह ने खुद इस कार्रवाई की जानकारी दी थी।
Also read: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान...10 हजार छात्रों के लिए बनेंगे सरकारी हॉस्टल, लड़के-लड़कियां दोनों ले सकेंगे सुविधा