Search KhabarFast

Press ESC to close

Hallmarking Charge Hike: सोने की ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, BIS ने बढ़ाई हॉलमार्किंग फीस

Hallmarking Charge Hike: सोने की ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, BIS ने बढ़ाई हॉलमार्किंग फीस

Hallmarking Charge Hike: त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले सोने के गहनों से जुड़ा एक बड़ा बदलाव हुआ है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स यानी BIS ने सोने के गहनों और आर्टिकल्स की हॉलमार्किंग फीस बढ़ा दी है। अब ज्वैलर्स को हर आर्टिकल की हॉलमार्किंग के लिए 45 रुपये की जगह 75 रुपये देने होंगे। यानी फीस में करीब 67 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यह बदलाव BIS (Hallmarking) Amendment Rules, 2026 के तहत किया गया है। हालांकि, ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि हॉलमार्किंग फीस सीधे उनसे वसूल नहीं की जानी चाहिए।

ज्वैलर्स देंगे बढ़ी हुई फीस

नई व्यवस्था के तहत 75 रुपये प्रति आर्टिकल की फीस ज्वैलर्स को हॉलमार्किंग सेंटर को देनी होगी। पहले यह शुल्क 45 रुपये था। अब इसमें 30 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। सरकारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, हॉलमार्किंग का यह चार्ज सीधे ग्राहक से नहीं लिया जाना चाहिए। हालांकि, ज्वैलर्स के पास इस अतिरिक्त खर्च को खुद वहन करने का विकल्प है। वे चाहें तो 30 रुपये के अतिरिक्त खर्च को गहनों की कीमत या मेकिंग चार्ज में शामिल कर सकते हैं। इसका मतलब यह है कि हॉलमार्किंग फीस बढ़ने से ग्राहक पर सीधे 30 रुपये का शुल्क लगना जरूरी नहीं है। अंतिम कीमत ज्वैलर की ओवरऑल प्राइसिंग पर निर्भर कर सकती है।

BIS को भी देना होगा शुल्क

नए नियमों के तहत हॉलमार्किंग सेंटर को भी BIS को शुल्क देना होगा। सोने के लिए प्रति आर्टिकल 7.50 रुपये BIS को देने होंगे। हालांकि, एक कंसाइनमेंट पर न्यूनतम शुल्क 20 रुपये रखा गया है। वहीं चांदी के लिए प्रति आर्टिकल 3.50 रुपये का शुल्क होगा और एक कंसाइनमेंट पर कम से कम 15 रुपये देने होंगे। इन शुल्कों पर लागू टैक्स अलग से लिया जाएगा।

कंसाइनमेंट फीस में बदलाव नहीं

सरकार ने कंसाइनमेंट की न्यूनतम फीस 200 रुपये पर बरकरार रखी है। यानी एक कंसाइनमेंट के लिए कम से कम 200 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं चांदी की वस्तुओं के लिए हॉलमार्किंग फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। चांदी के प्रत्येक आर्टिकल पर 35 रुपये की फीस पहले की तरह बनी रहेगी। इसके अलावा चांदी के लिए कंसाइनमेंट चार्ज 150 रुपये है। त्योहारी सीजन में सोने की खरीदारी बढ़ने के बीच फीस में यह बदलाव ज्वैलर्स के लिए अतिरिक्त लागत बढ़ा सकता है। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि हॉलमार्किंग शुल्क को सीधे ग्राहक से वसूलने का प्रावधान नहीं है।

Also read: Gold-Silver Price Today 16 Sep: ज्वेलरी खरीदने से पहले सोने-चांदी की कीमतें जरूर चेक करें, दिल्ली से चेन्नई तक शहरवार रेट लिस्ट जारी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 16 Sep: ज्वेलरी खरीदने से पहले सोने-चांदी की कीमतें जरूर चेक करें, दिल्ली से चेन्नई तक शहरवार रेट लिस्ट जारी

Gold-Silver Rate: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। आज 16 सितंबर 2026 बुधवार को सोने-चांदी के रेट जारी हो चुके हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, घरेलू बाजार में आज सोने का भाव 1,51,350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। जबकि चांदी का भाव 2,31,880 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

Gold-Silver Price Today 15 Sep: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी भी कमजोर; यहां देखें शहरवार गोल्ड-सिल्वर के ताजे रेट

15 September Gold-Silver Rate: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की स्थिति लगातार बनी हुई है। जिसका असर कच्चे तेल की कीमतों, अमेरिकी डॉलर के साथ सोने-चांदी के भाव पर भी पड़ रहा है। चमकती धातुओं की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast