Swantantra Bhardwaj Gets Bail: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद नाम की लड़की के पिता से मारपीट मामले में गिरफ्तार किए गए स्वतंत्र भारद्वाज को अदालत ने राहत दी है। दिल्ली की अदालत ने स्वतंत्र भारद्वाज को तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत दी है। इस मामले में उनपर एससी/एसटी एक्ट भी लगा था।
इससे पहले स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद उसे लगातार दो बार एक-एक दिन की रिमांड पर भेजा गया था। उसके बाद कोर्ट ने तीसरी बार उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अब 15 सितंबर को कोर्ट ने उसको जमानत दी है।
क्या है पूरा विवाद
दरअसल, एक पॉडकास्ट के दौरान स्वतंत्र भारद्वाज ने दावा किया था कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद नाम की लड़की के पिता को बेरहमी से पिटा था। उसने दावा किया था कि पिटाई के बाद उस लड़की के पिता के सिर पर सात टांके लगाए गए थे। उसने दावा किया था कि लड़की के पिता को इतना पिटा था कि वह मरणासन्न हो गए थे। स्वतंत्र के इस दावे के बाद नए सिरे से बवाल हो गया था। नगिना सांसद चंद्रशेखर रावण समेत सीजेपी के कार्यकर्ताओं ने संसद मार्ग थाने के बाहर धरना दिया था। साथ ही एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसके बाद स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी हुई थी। उनकी गिरफ्तारी के बाद सियासत तेज हो गई थी।
क्या है जंतर-मंतर का मामला
दरअसल, ये घटना उस वक्त की है जब नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हो रहा था। प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में हो रहा था। उस प्रदर्शन में हजारों छात्र शामिल हुए थे। उस दौरान की घटना का जिक्र करते हुए स्वतंत्र भारद्वाज ने निशु नाम की लड़की के पिता से मारपीट करने का दावा किया था। जिसके बाद विवाद बढ़ गया था।
Also read: हरियाणा के गुरुग्राम में रिटायर्ड IAF ग्रुप कैप्टन पर लोहे की रॉड से हमला, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद