Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: महंगे शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पुलिस ने वाहन चोरी का 8 घंटे में खुलासा

Uttarakhand News: महंगे शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पुलिस ने वाहन चोरी का 8 घंटे में खुलासा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून जिले में वाहन चोरी के मामले का डोईवाला पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मियांवाला फ्लाईओवर के नीचे से चोरी की गई एक्टिवा के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी आपस में मौसेरे भाई हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई स्कूटी के काटे और खोले गए सभी पार्ट्स भी बरामद किए हैं।

जानकारी के मुताबिक, 15 सितंबर की शाम नकरौदा सैनिक कॉलोनी, हर्रावाला निवासी सरनदीप सिंह ने अपनी एक्टिवा मियांवाला फ्लाईओवर के नीचे खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो स्कूटी वहां से गायब मिली। उन्होंने आशंका जताई कि किसी अज्ञात चोर ने उनकी स्कूटी चोरी कर ली है। शिकायत के आधार पर कोतवाली डोईवाला में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच के लिए पुलिस टीम गठित की गई।

CCTV और पुराने वाहन चोरों से मिली सुराग

पुलिस टीम ने वाहन चोरी के पुराने मामलों में जेल जा चुके आरोपियों का भौतिक सत्यापन किया और स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय किया। इसके साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच के दौरान पुलिस को मामले में शामिल संदिग्धों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

पुलिस के मुताबिक, सूचना के आधार पर 15 सितंबर को लेन नंबर-2, दिल्ली फार्म, हर्रावाला से रजत चौहान और करन चौहान को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से चोरी की गई एक्टिवा के काटे और खुले हुए पार्ट्स बरामद किए गए।

बिना कागजात के डर से काट डाली स्कूटी

पूछताछ में पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने बताया कि वे मौसेरे भाई हैं। करन चौहान देहरादून से B.Com की पढ़ाई कर रहा है और Blinkit में डिलीवरी बॉय का काम करता है। वह हर्रावाला क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है। वहीं रजत चौहान HM का कोर्स करने के बाद देहरादून में नौकरी की तलाश कर रहा था और MDDA कॉलोनी में किराये पर रहता था।

पुलिस के मुताबिक, दोनों को अपने शौक और अन्य जरूरतों के लिए पैसों की जरूरत थी। इसी वजह से उन्होंने वाहन चोरी की योजना बनाई। दोनों मियांवाला फ्लाईओवर के नीचे पहुंचे और वहां खड़े वाहनों की रेकी करने लगे। इस दौरान उन्हें एक एक्टिवा का हैंडल लॉक खुला मिला। आरोप है कि रजत ने स्कूटी चोरी की और उसे करन के दिल्ली फार्म स्थित कमरे पर ले गया।

पुलिस के अनुसार, स्कूटी में वाहन के कागजात नहीं मिले। बिना कागजात के स्कूटी बेचने पर पकड़े जाने के डर से दोनों ने उसे कबाड़ी को बेचने की योजना बनाई। इसके लिए उन्होंने स्कूटी को पूरी तरह खोलकर उसके अलग-अलग पार्ट्स कर दिए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: सोनीपत में दुष्यंत चौटाला का सैनी पर हमला, पंजाब दौरे और किसान मुद्दे पर सरकार को घेरा

Haryana News: हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला आज सोनीपत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वहीं, 25 सितंबर को जननायक चौधरी देवीलाल की जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में प्रार्थना सभाओं के आयोजन की भी बात कही।

Uttarakhand News: युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की आधारशिला, CM धामी ने युवाओं से लिए 3 संकल्प

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रेंजर्स ग्राउंड, देहरादून में आयोजित “युवा संकल्प दिवस” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast