Bansuri Swaraj Lashesh Out On Rahul Gandhi:भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी के मोहब्बत की दुकान वाले बयान पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के भीतर भ्रष्टाचार और कांग्रेस शासित राज्यों में भर्ती परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी के मामले को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगते है, तब राहुल गांधी आवाज नहीं उठाते हैं।
बांसुरी स्वराज ने उत्तराखंड में VPDO परीक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पीए से जुड़े ठिकानों पर जांच एजेंसियों की कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान आय से अधिक संपत्ति मिलने की बात सामने आई है।
कांग्रेस नेताओं को लिया आड़े हाथ
बांसुरी स्वराज ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तत्तकालीन ओएसडी से जुड़े सीजीपीएससी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य की बात करने वाली कांग्रेस को अपनी पार्टी के लोगों पर लगे आरोप पर सफाई देनी चाहिए। इसके अलावा राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश में आउटसोर्सिंग भर्ती से जुड़े कथित कमीशनखोरी का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि एक नेता के बेटे पर कटमनी लेने के आरोप लगे हैं।
रेवंत रेड्डी पर भी साधा निशाना
बांसुरी स्वराज ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले निमंत्रण स्वीकार किया था लेकिन, बाद में राजनीतिक परिस्थितियों के कारण डिनर में शामिल नहीं होने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते पार्टी और देश राष्ट्रीय हित से जुड़े कार्यक्रमों का विरोधी नहीं करना चाहिए।
Also read: धरने पर बैठे राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा का तीखा वार, जेपी नड्डा बोले- सिर्फ फुटेज खाने की भूख है