Pakistan Air Strikes On Afghanistan: पाकिस्तान और अफगानिस्तान में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। इस बार पाकिस्तान ने दुस्साहस करते हुए अफगानिस्तान पर हवाई हमले किए हैं। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान ने उसती सीमा में घुसकर एयरस्ट्राइक की है।
पाकिस्तान के हवाई हमले मेंअफगानिस्तान में 11 बच्चे सहित 13 लोगों की मौत हुई है। हमले के शिकार हुए लोगों में बच्चे, महलिाएं और बुजुर्ग की जान चली गई। पाकिस्तान की तरफ से ये हमले अफगानिस्तान के कुनार, खोस्त और पक्तिका प्रातों में किए गए। इस हमले की अफगानिस्तान कड़ी निंदा करते हुए अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन बताया है।
अफगानिस्तान ने क्या कहा
अफगान प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार यानी 9 जून की देर रात एक बार फिर अफगानिस्तान की संप्रभुता का खुलेआम उल्लंघन किया और हवाई हमले में कई लोगों की जान चली गई। जबीउल्लाह ने आगे कहा कि पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान के तीन प्रातों कुनार, खोस्त और पक्तिका को निशाना बनाया। इन इलाकों में रहने वालों आम लोगों पर बमबारी की गई। जिसके कारण कई घर पूरी तरह से नष्ट हो गए।
Also read: अमेरिका-ईरान शांति समझौते की ओर बढ़े, लेकिन ट्रंप ने ड्राफ्ट डील में मांगे बदलाव; जानें कहां तक पहुंची बात
पाकिस्तान और अफगानिस्तान में क्या है विवाद
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मुख्य विवाद आतंकवाद और सीमा रेखा डूरंड लाइन को लेकर है। पाकिस्तान का आरोप है कि अफगान तालिबान सरकार 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान'जैसे आतंकवादी संगठनों को पनाह देती है, जो पाकिस्तानी सीमा में हमले करते हैं। वहीं, अफगानिस्तान पाकिस्तान द्वारा की गई सैन्य और हवाई बमबारी को अपनी संप्रभुता का उल्लंघन मानता है। पाकिस्तान का दावा है कि टीटीपी के आतंकवादी अफगानिस्तान की ज़मीन का इस्तेमाल पाकिस्तान में आत्मघाती हमले और हिंसा फैलाने के लिए करते हैं।