Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के फतेहाबाद शहर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब फतेहाबाद शहर की सब्जी मंडी के सामने के एक शटरिंग सामग्री की दुकान में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा बांस, पॉलीथीन, सीढ़ियां और दूसरे सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने राहत कार्य शुरू किया।
घटना कि सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। वहीं दूसरी और सामाजिक संगठनों के सेवादारों ने भी मदद करते हुए दुकान में रखा कुछ सामान बाहर निकालने की कोशिश की। जैसा की जानकारी के मुताबिक सामने आया है की करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, दुकान मालिक ने बताया की सुबह दुकान पहुंचने पर पीछे की तरफ आग लगी हुई दिखाई दी, जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। पुलिस भी घटना वाली जगह पर पहुंची और स्थिति पर नजर बनाए रखी।
आग लगने के कारण
फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पा रहा है। जानकारी के मुताबिक, रात में तेज आंधी चली थी, लेकिन आग किस वजह से लगी, इसकी जांच की जा रही है। इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।