Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा, बाथरूम जाते समय मकान का छज्जा गिरा, 55 वर्षीय महिला की मौत

हरियाणा के फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा, बाथरूम जाते समय मकान का छज्जा गिरा, 55 वर्षीय महिला की मौत

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित सुभाष कॉलोनी के हरि विहार इलाके में बुधवार सुबह एक हादसा हो गया। मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिरने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला सुबह शौच के लिए छज्जे पर बने बाथरूम में गई थी।

जानकारी के मुताबिक, आदर्श नगर थाना पुलिस के अनुसार हरि विहार निवासी जयवती (55) बुधवार सुबह करीब 6 बजे बाथरूम के लिए उठी थीं। वह छज्जे पर बने बाथरूम में दाखिल ही हुई थीं कि अचानक बाथरूम वाला हिस्सा छज्जे समेत टूटकर नीचे गिर गया। छज्जा गिरने से जयवती मलबे के नीचे दब गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला

हादसे की तेज आवाज सुनकर परिवार के सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पिता की पहले हो चुकी है मौत

मृतका की बेटी संगीता ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों के चलते वह और उसकी दोनों बहनें अपनी मां के घर आई हुई थीं। परिवार पहले ही पिता को खो चुका है और अब घर में केवल एक भाई ही बचा है। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है।

पुलिस कर रही है मालमे की जांच

सूचना मिलने पर आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'फैजल खान ने मेरे भाई की हत्या करवाई....' जेल से बाहर आने के बाद रौशन आनंद ने किया बड़ा दावा

Roushan Anand Alleges Khan Sir:बिहार में पटना के फैजल खान उर्फ खान सर से जुड़े चर्चित कोचिंग विवाद में जेल से बाहर आने के बाद रौशन आनंद अपने भाई प्रिंस के अंतिम संस्कार में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फैजल खान उर्फ खान सर पर हत्या का आरोप लगाया।

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की कालका से हरिद्वार के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, यहाँ देखें रूट और टाइम टेबल

Haryana Roadways : हरियाणा में रोडवेज यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा रोडवेज ने कालका से हरिद्वार के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी है।

Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, जाने विभाग की ताजा अपडेट ?

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। जिसके चलते कई जगहों पर बारिश हुई है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast