Search KhabarFast

Press ESC to close

अमेरिका-ईरान शांति समझौते की ओर बढ़े, लेकिन ट्रंप ने ड्राफ्ट डील में मांगे बदलाव; जानें कहां तक पहुंची बात

अमेरिका-ईरान शांति समझौते की ओर बढ़े, लेकिन ट्रंप ने ड्राफ्ट डील में मांगे बदलाव; जानें कहां तक पहुंची बात

US-Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता में एक अहम मोड़ आ गया है। दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच तैयार किए गए शांति समझौते के ड्राफ्ट तैयार किए गए थे। लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इस ड्राफ्ट समझौते में कई संशोधन करने को कहा हैं।

बता दें, ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस सिचुएशन रूम में हुई बैठक में अपने दूतों द्वारा तैयार किए गए ड्राफ्ट में संशोधन मांगे हैं। उनका कहना है कि समझौते के कुछ अहम बिंदुओं को और मजबूत किया जा सकता है। दरअसल, ट्रंप दोनों देशों के बीच सीजफायर बढ़ाने, हॉर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और परमाणु मुद्दे पर स्पष्टता चाहते हैं।

Also read: अमेरिका में फ्लाइट हाईजैक! यात्री ने की कॉकपिट में घुसने की कोशिश

ड्राफ्ट में किन मुद्दों पर बनी थी बात?

1. वर्तमान सीजफायर को 60 दिनों के लिए बढ़ाना

2. हॉर्मुज जलडमरूमध्य को वाणिज्यिक जहाजों के लिए फिर से खोलना

3. अमेरिका द्वारा ईरानी बंदरगाहों पर लगाए गए नौसैनिक नाकाबंदी को हटाना

4. ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर नई वार्ता शुरू करना

ट्रंप ने ड्राफ्ट में क्या करेक्शन सुझाए?

ट्रंप चाहते हैं कि ड्राफ्ट में ईरान के समृद्ध यूरेनियम के निपटान, हस्तांतरण या नियंत्रण की प्रक्रिया को और अधिक स्पष्ट और सख्त भाषा में लिखा जाए। इसके अलावा हॉर्मुज जलडमरूमध्य टोल के, दोनों दिशाओं में बिना किसी रोक-टोक के खुले रहना चाहिए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Petrol Diesel Price: यहां पर फिर सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, सरकार ने 22 रुपये प्रति लीटर तक घटाए दाम

पाकिस्तान की सरकार ने आम लोगों को राहत देते हुए एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की है। पिछले सप्ताह ईंधन के दाम कम करने के बाद अब सरकार ने दूसरी बार कीमतों में कमी की घोषणा की है।

अमेरिका में फ्लाइट हाईजैक! यात्री ने की कॉकपिट में घुसने की कोशिश

अमेरिका में एक फ्लाइट के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई जब एक यात्री ने उड़ान के बीच कॉकपिट में घुसने की कोशिश की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्री अचानक अपनी सीट से उठकर कॉकपिट की ओर दौड़ पड़ा, जिसके बाद क्रू मेंबर्स और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उसे रोक लिया। इस घटना के बाद यात्री को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast