Search KhabarFast

Press ESC to close

odisha News: मयूरभंज की धरती से पीएम मोदी का संदेश, गिनाई ओडिशा की उपलब्धियां

odisha News: मयूरभंज की धरती से पीएम मोदी का संदेश, गिनाई ओडिशा की उपलब्धियां

PM Modi in Odisha: ओडिशा के रायरंगपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित 'विकास रा धारा, ओडिशा सारा' कार्यक्रम में हिस्सा लिया और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "ओडिशा की जनता को डबल इंजन सरकार में विकास यात्रा की बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। ओडिशा सरकार पिछले 2 सालों में इन सभी विभूतियों के सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात पुरुषार्थ कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का ये अवसर इसलिए भी विशेष है कि मयूरभंज की धरती पर पली-बढ़ी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हमारे साथ यहां उपस्थित हैं। आज उनका जन्मदिन भी है। मैं उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। ओडिशा की बेटी आज देश के इतने बड़े पद पर पहुंची है और हम सब का मार्गदर्शन कर रही है। ये हमारे लिए गर्व की बात है।

Also read: 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की होगी बल्ले बल्ले, एक झटके में बढ़ जाएगी 510000 सैलरी, अगर हो गई ये डिमांड पूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "डबल इंजन सरकार की डबल विशेषता ये है कि वो खुद जनता तक पहुंचती है। हमारा प्रयास है कि सामान्य नागरिक को किसी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि पीएम-जनमन अभियान राष्ट्रपति के साथ हुई चर्चाओं और उनके मार्गदर्शन का ही परिणाम है। ये ऐसे जन जातीय समूहों के लिए है जो जन जातीय समुदायों में भी सबसे पीछे रह गए हैं। सरकार अब स्वयं चलकर ऐसे जन जातीय समुदायों के घर तक पहुंच रही है। आदिवासी युवाओं को हम शिक्षा और रोजगार के अवसरों से जोड़ रहे हैं। देश में करीब 500 एकलव्य मॉडल स्कूल खोले गए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मुंबई में महिंद्रा लाइफस्पेस का बड़ा निवेश, कांदिवली में खरीदी 15 एकड़ जमीन, बनेगा 5600 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट

मुंबई के रियल एस्टेट सेक्टर में एक बड़ा निवेश सामने आया है। महिंद्रा समूह की रियल एस्टेट कंपनी Mahindra Lifespace Developers ने मुंबई के कांदिवली ईस्ट में 15 एकड़ जमीन खरीदी है।

Namo Cities: 5000 करोड़ की लागत से बसेंगे ये अत्याधुनिक शहर, दिल्ली-NCR की भीड़भाड़ से लोगों को मिलेगी आजादी

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती आबादी, ट्रैफिक जाम और बुनियादी सुविधाओं पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के संतुलित विकास के लिए अगले पांच वर्षों में चार नए ग्रीनफील्ड शहर विकसित किए जाएंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast