Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में व्रत खोलने के लिए एक युवक ने फ्रूटी पी जिसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे आनन फानन में निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना फरीदाबाद के भारत कॉलोनी स्थित हनुमान नगर की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा हो पाएगा। जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 33 वर्षीय मृतक अंकुश है। जिसके परिजनों ने बताया कि अंकुश का व्रत था जिसने बीती रात व्रत खोलने के लिए फ्रूटी पी थी लेकिन फ्रूटी पीते ही अंकुश को उल्टियां शुरू हो गई। पेट दर्द और पेट खराब हो गया। इसके बाद उससे आनंद आनंद में वह पास के ही एक निजी अस्पताल में लेकर गए, लेकिन वहां के डॉक्टरों ने अंकुश को इलाज के लिए फरीदाबाद के शिव अस्पताल बादशाह खान में रेफर कर दिया। वह अंकुश को बादशाह खान सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे तो बादशाह खान अस्पताल के डॉक्टरों ने अंकुश को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन वह उसे सफदरजंग ना ले जाकर फरीदाबाद के ही एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर जा रहे थे कि तभी रास्ते में ही अंकुश की मौत हो गई।
Also read: Haryana news : हुक्के का शौक बन सकता है नशे की लत, युवाओं को रहना होगा सतर्क : राहुल शर्मा
वहीं इस मामले में थाना खेड़ी के प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि बीती रात लगभग 1:30 बजे पुलिस को निजी अस्पताल सर्वोदय से एक सूचना मिली थी कि एक युवक मृतक अवस्था में अस्पताल में पहुंचा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और परिजनों से जब बातचीत की तब उन्होंने बताया कि अंकुश का व्रत था जिसने बीती रात परिवार के साथ ही फ्रूटी पी थी लेकिन अंकुश की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी जिसे कई अस्पतालों में लेकर जाया गया। लेकिन उसकी मौत हो गई। फिलहाल इस मामले में परिजनों की शिकायत प्राप्त कर ली गई है मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।