Search KhabarFast

Press ESC to close

इंग्लैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, हार्दिक पांड्या बाहर; विराट कोहली की वापसी की उम्मीद

इंग्लैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, हार्दिक पांड्या बाहर; विराट कोहली की वापसी की उम्मीद

ODI Series 2026: इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya फिटनेस कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं। वहीं पूर्व कप्तान Virat Kohli की फिटनेस को लेकर अच्छी खबर सामने आई है और उनकी टीम में वापसी की संभावना बढ़ गई है। भारतीय टीम का इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऐलान अगले सप्ताह किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार हार्दिक पंड्या अभी 50 ओवर के क्रिकेट के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं। वह लगातार गेंदबाजी का पूरा वर्कलोड संभालने की स्थिति में नहीं पहुंचे हैं, इसलिए चयनकर्ता उन्हें इस सीरीज के लिए जोखिम में नहीं डालना चाहते।

हार्दिक पंड्या को हुई थी समस्या 

हार्दिक पंड्या हाल ही में बेंगलुरु स्थित Board of Control for Cricket in India के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे थे। आईपीएल 2026 में Mumbai Indians की ओर से खेलते समय उन्हें पीठ में ऐंठन की समस्या हुई थी। इसके बाद उन्होंने वापसी की तैयारी शुरू की और अभ्यास के दौरान 10 ओवर का पूरा स्पेल भी डाला। हालांकि रिहैब के दौरान उन्हें जांघ की मांसपेशी में खिंचाव की नई समस्या हो गई, जिसके चलते उनकी वापसी फिर टल गई।

वनडे सीरीज से भी बाहर रहे थे हार्दिक 

हार्दिक इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर रहे थे। टीम प्रबंधन अब उनकी फिटनेस को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता और उन्हें पूरी तरह स्वस्थ होने तक आराम दिया जाएगा। दूसरी ओर विराट कोहली को लेकर राहत भरी खबर आई है। आईपीएल 2026 के फाइनल में Gujarat Titans के खिलाफ खेलते समय उन्हें हैमस्ट्रिंग चोट लगी थी, जिसके कारण वह अफगानिस्तान सीरीज में नहीं खेल पाए थे। लेकिन अब उनकी रिकवरी तेजी से हो रही है।

फिटनेस टेस्ट के लिए पहुंचेंगे सेंटर

जानकारी के मुताबिक विराट 22 जून को दोबारा फिटनेस टेस्ट के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचेंगे। उनकी रिपोर्ट सकारात्मक रही तो इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है। अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को देखते हुए भारतीय टीम प्रबंधन अपने प्रमुख खिलाड़ियों की फिटनेस पर विशेष ध्यान दे रहा है। Rohit Sharma, विराट कोहली और हार्दिक पंड्या जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की फिटनेस टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 14 जुलाई से शुरू होगी। पहला मुकाबला बर्मिंघम, दूसरा कार्डिफ और तीसरा मैच लॉर्ड्स में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों की नजर अब टीम चयन और विराट कोहली की वापसी पर टिकी हुई है। 

Also read: FIFA World Cup 2026: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन विश्व कप में जलवा बिखेरेंगे नेमार, कोच ने की पुष्टि

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे ने मैदान पर काटा गदर, तूफानी शतक लगाकर ध्वस्त किया 136 साल पुराना रिकॉर्ड

Andrew Flintoff Son Hits Century: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ ने मैदान पर तूफानी शतक लगाया है। महज 18 साल की उम्र में उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जिसे 136 साल के इतिहास में कोई छू नहीं सका।

DPL 2026: IPL में कोहली के साथ बरपाया था कहर, अब इस बल्लेबाज ने DPL में 38 गेंदों पर 92 रन ठोककर मचाई तबाही

DPL 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में अनुज रावत और आर्यन गौर की शानदार पारियों की बदौलत पुरानी दिल्ली 6 ने आउटर दिल्ली वॉरियर्स के खिलाफ सात विकेट से आसान जीत दर्ज की। इस जीत के साथ, पुरानी दिल्ली 6 तीन जीत और दो हार के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है, जबकि आउटर दिल्ली वॉरियर्स का जीत-हार का रिकॉर्ड तो वही है, लेकिन नेट रन-रेट खराब होने के कारण वे चौथे नंबर पर हैं।

Lionel Messi: पिता के निधन से टूट गए लियोनल मेसी, फुटबॉल खेलने को लेकर लिया चौंकाने वाला फैसला

Lionel Messi Took Break From Football: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी ने 68 वर्ष की उम्र दुनिया को अलविदा कह दिया। वे लंबे वक्त से बीमार थे और उन्होंने रोसारियो के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। दुख की इस घड़ी में मेसी ने फुटबॉल से कुछ समय के लिए दूरी बनाने का फैसला लिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast