Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: यमुनानगर के रादौर में चला प्रशासन का बुलडोजर, 100 से ज्यादा अवैध निर्माण ध्वस्त

Haryana News: यमुनानगर के रादौर में चला प्रशासन का बुलडोजर, 100 से ज्यादा अवैध निर्माण ध्वस्त

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर के रादौर में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया है। डेहा बस्ती इलाके में नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए 100 से ज्यादा अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चली इस कार्रवाई के दौरान जेसीबी और बुलडोजर से अस्थायी ढांचों को हटाया गया।

रादौर की डेहा बस्ती में सुबह से ही प्रशासनिक अमला पहुंच गया था। नगर पालिका की टीम ने पुलिस सुरक्षा के बीच अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों के मुताबिक इस इलाके में करीब 250 से 300 मकान और झुग्गियां सरकारी जमीन पर बिना अनुमति के बनाई गई थीं, जिन पर चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि अवैध निर्माण करने वालों को पहले ही नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जमीन को कब्जामुक्त कराने का अभियान शुरू किया गया है। फिलहाल अस्थायी निर्माण हटाए जा रहे हैं, जबकि पक्के निर्माणों को लेकर भी नोटिस जारी कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Also read: Haryana news : हरियाणा में सदर थाने के मालखाने से गायब हुई शराब की पेटियां, इस पुलिस अधिकारी पर गिरी गाज

बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई के पीछे हाल ही में हुई सीआईए टीम पर हमले की घटना भी एक बड़ा कारण बनी है। कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में एनडीपीएस मामले में आरोपी को पकड़ने पहुंची सीआईए टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया था। पथराव के बीच आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया गया था।

घटना के बाद प्रशासन ने डेहा बस्ती में अवैध कब्जों और निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आने वाले दिनों में भी ऐसी कार्रवाई जारी रह सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Asian Games 2026: एशियाई खेलों में भारत को बड़ी कामयाबी, हिमांशु ने सिल्वर तो रुद्रांक्ष ने जीता ब्रॉन्ज

Asian Games 2026: एशियाई खेल 2026 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज हिमांशु ढिल्लों और रुद्रंकक्ष पाटिल ने रजत और कांस्य पदक जीते, जबकि चीन के शेंग लिहाओ ने सोमवार को कड़े मुकाबले वाले फाइनल में स्वर्ण पदक हासिल किया। रुद्रंकक्ष ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले ही सेट में 52.8 अंक बनाकर बढ़त बना ली। दूसरे सेट में 53.2 अंक बनाकर उन्होंने अपनी बढ़त को और मजबूत किया और शीर्ष पर 1.1 अंकों की बढ़त हासिल कर ली।

Haryana News: बरवाला में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, पिकअप की चपेट में आए बाइक सवार दो युवकों की मौत

Barwala Accident News: हरियाणा के बरवाला शहर में गणपति महोत्सव के विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गणपति विसर्जन के दौरान एक पिकअप गाड़ी का टायर अचानक फट गया, जिसके बाद वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया।

Haryana News: बवानी खेड़ा दीपेंद्र हुड्डा ने सैनी सरकार को घेरा, अपराध-महंगाई और बेरोजगारी पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के बवानी खेड़ा में कांग्रेस की ओर से ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की सैनी सरकार पर जबरदस्त निशाना साधा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast