Search KhabarFast

Press ESC to close

NEET में लगातार असफलता से टूटा छात्र, गाजियाबाद में फंदे से लटककर दी जान

NEET में लगातार असफलता से टूटा छात्र, गाजियाबाद में फंदे से लटककर दी जान

Ghaziabad Student Suicide: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दुखद घटना सामने आई है। नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय छात्र ने अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्र कई वर्षों से मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था, लेकिन लगातार असफलता मिलने के कारण वह मानसिक तनाव में था। यह मामला विजयनगर थाना क्षेत्र का है। परिवार के अनुसार, छात्र गुरुवार रात रोज की तरह पढ़ाई करने के लिए अपने कमरे में गया था। अगले दिन सुबह काफी देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को चिंता हुई। दरवाजा खोलकर देखा गया तो छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस को मिल वीडियो

सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को छात्र के मोबाइल फोन में एक वीडियो मिला, जिसे उसने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया था। पुलिस के मुताबिक, वीडियो में छात्र ने बताया कि वह लंबे समय से नीट परीक्षा पास करने की कोशिश कर रहा था। कई प्रयासों के बाद भी सफलता नहीं मिलने से वह निराश और तनावग्रस्त हो गया था। वीडियो में उसने कहा कि उसकी मौत के लिए किसी अन्य व्यक्ति को जिम्मेदार न माना जाए।

21 जून को होने वाली है री-एग्जाम

क्षेत्र की एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि मोबाइल से मिले वीडियो को जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है। इसके अलावा घटनास्थल से अन्य जरूरी साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब देशभर में नीट-यूजी 2026 की परीक्षा को लेकर लाखों छात्र तैयारी में जुटे हैं। 21 जून को होने वाली री-एग्जाम में भारत और विदेशों से करीब 22.79 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

विशेषज्ञों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं का दबाव कई बार छात्रों पर मानसिक रूप से भारी पड़ता है। ऐसे में अभिभावकों और शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों की भावनात्मक स्थिति पर भी ध्यान दें और उन्हें हर परिस्थिति में सहयोग दें। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं के बढ़ते दबाव और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Also read: बिहार में जमीन अधिग्रहण में देरी नहीं होगी बर्दाश्त, 349 परियोजनाओं की होगी सख्त निगरानी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News: सीएम धामी के नेतृत्व में देश का पहला र्पुनर्रोजगार सेल का गठन,प्रत्येक अग्निवीर का रोजगार

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में देश के पहले अग्निवीर र्पुनर्रोजगार सेल द्वारा सुनिश्चित होगा प्रत्येक सैनिक के लिए रोजगार। अग्नवीर योजना को लेकर जारी विपक्षी राजनीति को पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल ने निराधार, तथ्यहीन, गैरजरूरी और भ्रम फैलाने की कोशिश बताया।

Uttrakhand News: हथकरघा दिवस समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, वोकल फॉर लोकल को दिया गया प्रोत्साहन

Uttrakhand News:देहरादून में आयोजित 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सीएम धामी ने खरीदा बिच्छू घास से बना वस्त्र। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय उत्पादों और कारीगरों को दिया प्रोत्साहन।

Uttrakhand News:धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले, श्रमिक हित और आधारभूत विकास को मिलेगी नई गति

Uttrakhand News:उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनकल्याण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, श्रमिक कल्याण, शिक्षा, न्यायिक आधारभूत संरचना, खेल, पर्यटन, पेयजल तथा औद्योगिक विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast