Search KhabarFast

Press ESC to close

उत्तराखंड में सीएम धामी ने श्रमिकों को बड़ी सौगात, 4400 लाभार्थियों को मिले करोड़ों रुपये

उत्तराखंड में सीएम धामी ने श्रमिकों को बड़ी सौगात, 4400 लाभार्थियों को मिले  करोड़ों रुपये

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के 4400 से अधिक श्रमिक लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से लगभग 11 करोड़ रुपये की धनराशि का अंतरण किया।

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बोर्ड की विवाह उपरांत सहायता,  मृत्यु उपरांत अनुदान,  प्रसूति सुविधा तथा शिक्षा सहायता योजनाओं के लाभाथियों के खाते में वन क्लिक के माध्यम से यह राशि वितरित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रम विभाग को निर्देश दिए कि श्रमिक कल्याण योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा विभिन्न क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों को योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के कार्यस्थलों के निकट ही आवश्यक सामग्री वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे उन्हें सुविधाजनक तरीके से लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण, उनके आश्रित बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहन तथा जीवनोपयोगी सामग्री के वितरण हेतु विशेष शिविरों के आयोजन पर भी जोर दिया। उन्होंने सभी योजनाओं के संचालन में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने और सूचना प्रौद्योगिकी के अधिकाधिक उपयोग के निर्देश दिए। साथ कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि केवल पात्र श्रमिकों को ही योजना का लाभ मिले। इस अवसर पर जानकारी दी गई कि बोर्ड द्वारा पिछले एक वर्ष में 24,323 श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से कुल 93 करोड़ 6 लाख रुपये की अनुदान राशि वितरित की जा चुकी है।

इस अवसर पर कैलाश पंत (राज्य सलाहकार, संविदा बोर्ड), गीता रावत (अध्यक्ष, सतर्कता समिति), मोहिनी पोखरिया (उपाध्यक्ष, राज्य सतर्कता समिति), अपर सचिव विनीत कुमार, उप श्रम आयुक्त विपिन कुमार, सहायक श्रम आयुक्त शैलेश सती, वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञ दुर्गा चमोली उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन श्रम आयुक्त प्रकाश चन्द्र दुम्का द्वारा किया गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हिसार के शीश महल के पास होटलों में छापेमारी, 22 लड़कियां और 19 लड़के मिले; मैनेजर गिरफ्तार

Hisar Police Raid: हरियाणा के हिसार के न्यू मॉडल टाउन रोड पर शीश महल के पास स्थित कई होटलों में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने देर रात औचक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम के साथ डॉग स्क्वायड भी मौजूद रहा। पुलिस ने होटलों के कमरों की तलाशी ली और वहां आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों एवं रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की। छापामारी के दौरान होटलों से कई लड़कियां और लड़के भी मिले। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों ने होटल संचालकों और मौके पर मौजूद अन्य लोगों से भी जानकारी जुटाई।

Haryana News: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और HCS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Haryana News: हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद कई वरिष्ठ IAS और HCS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए गए हैं।

Himachal News:शादी से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; 4 की मौत

Himachal News: हिमाचल के कुल्लू जिले के आनी उपमंडल में मंगलवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। हरिपुर-नागन क्षेत्र में नेशनल हाईवे-305 पर करीब साढ़े तीन बजे एक कार HP 35 9123 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि कार में सवार चार लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast