Search KhabarFast

Press ESC to close

मुंबई में फिर एक्टिव हुआ दाऊद नेटवर्क! फिल्म धुरंधर के बाद मची खलबली

मुंबई में फिर एक्टिव हुआ दाऊद नेटवर्क! फिल्म धुरंधर के बाद मची खलबली

Bandra Masjid Issue: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड के बीच सक्रिय एक खतरनाक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। जानकारी के अनुसार, इस मॉड्यूल ने बांद्रा के गरीब नगर इलाके में अवैध मस्जिद के ध्वस्तीकरण का बदला लेने के नाम पर लोगों को उकसाया था और मुंबई पुलिस और सुरक्षा बलों पर हमले की साजिश रची। इस मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में दाऊद इब्राहिम के नेटवर्क का कनेक्शन सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि इस मामले में फिल्म 'धुरंधर'  का कनेक्शन भी सामने आया है।

बांद्रा में क्या हुआ था?

दरअसल, 19 से 23 मई 2026 के बीच मुंबई महानगरपालिका ने बांद्रा स्टेशन के पास गरीब नगर इलाके में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। जिसमें कई अवैध ढांचे गिराए गए। इनमें एक मस्जिद भी शामिल थी। इस दौरान पथराव की घटनाएं भी हुईं, जिसमें कई लोग घायल हुए। जिस वजह से लोगों में गुस्सा भड़का।

Also read: JEE Advanced 2026 में दिल्ली जोन का जलवा, शुभम कुमार ने हासिल की AIR-1, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

दिल्ली पुलिस ने कैसे पकड़ा मॉड्यूल?

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को एक खुफिया सूचना मिली थी। जांच में सामने आया कि पाकिस्तान समर्थित ISI मॉड्यूल मुंबई में ग्रेनेड हमले, अंधाधुंध फायरिंग और कई बड़ी इमारतों को निशाना बनाने की तैयारी में थे। बताया जा रहा है कि गरीब नगर में जहां अतिक्रमण अभियान चलाया गया था, मॉड्यूल के सदस्यों ने वहां की रेकी की थी।

'धुरंधर' फिल्म का कनेक्शन?

सूत्रों के मुताबिक, फिल्म धुरंधर सीरीज में दाऊद इब्राहिम जैसे 'बड़े साहब' किरदार को कमजोर और अंतिम दौर में दिखाए जाने से डॉन और उसके नेटवर्क नाराज है। ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म की सफलता के बाद डी-कंपनी ने मुंबई में अपने ग्राउंड नेटवर्क को फिर से सक्रिय किया। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी! फ्लाइट किराया हो सकता है सस्ता, जेट फ्यूल की कीमतें गिरीं

ATF Price Decreases: अगर आप भी फ्लाइट से यात्रा करते हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर सामने आई है। तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए इस्तेमाल होने वाले एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में कटौती की है। जून महीने की समीक्षा में अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस के लिए जेट फ्यूल के दाम 27 फीसदी घटा दिए गए हैं।

गुजरात पुलिस का साइबर ठगों पर बड़ा वार, 2289 करोड़ के फ्रॉड का पर्दाफाश; 638 आरोपी गिरफ्तार

गुजरात पुलिस ने ऑपरेशन म्यूल हंट 1.0 के तहत साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2289 करोड़ रुपये के विशाल फ्रॉड का खुलासा किया है। इस मामले में देशभर से 638 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो इस साइबर ठगी नेटवर्क का हिस्सा थे। जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क म्यूल अकाउंट्स के जरिए बड़े पैमाने पर ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम दे रहा था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast