Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 3 June 2026: हरियाणा, दिल्ली समेत 18 राज्यों में अलर्ट, कल कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, देखें कहां कहां होगी बारिश ?

Kal Ka Mausam 3 June 2026: हरियाणा, दिल्ली समेत 18 राज्यों में अलर्ट, कल कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, देखें कहां कहां होगी बारिश ?

Kal Ka Mausam 3 June 2026: देश के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वोत्तर राज्यों में जहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है वहीं उत्तर भारत में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अब बारिश का दौर शुरु होने वाला है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे के दौरान, केरल, लक्षद्वीप और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

आंतरिक तमिलनाडु, कर्नाटक, कोंकण एवं गोवा, मराठवाड़ा, विदर्भ, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

राजस्थान के कुछ भागों में धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियाँ हो सकती हैं। दक्षिण ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और गुजरात में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली एनसीआर में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है।


कब होगी मानसून की एंट्री ?
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंचने के बेहद करीब है और अगले 2 से 3 दिनों में इसकी आधिकारिक एंट्री हो सकती है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: 12 साल में भारत ने बदली तस्वीर, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा विकास- सीएम रेखा गुप्ता

Delhi News: मोदी सरकार के बाहर साल पूरे होने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन देश के लिए गर्व और खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में भारत को नई विकास यात्रा पर आगे बढ़ाया है और देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का काम किया है।

Kal Ka Mausam: 13 जून को देश के 17 राज्यों में मौसम का कहर! आंधी, बारिश और तेज हवाओं को लेकर IMD की बड़ी चेतावनी

Kal Ka Mausam: एक तरफ देश के कई राज्यों में गर्मी कहर ढा रही है। वहीं दूसरी तरफ मानसून भी तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में एक बार फिर पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम बदलने वाला है। जिसकी वजह से वजह से देश के कई राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में अपना घर लेने का सपना होगा पूरा, DDA ने बढ़ाई हाउसिंग स्कीम की तारीख; जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

दिल्ली में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपनी तीन प्रमुख हाउसिंग स्कीमों के लिए रजिस्ट्रेशन और बुकिंग की अंतिम तारीख बढ़ा दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast