Search KhabarFast

Press ESC to close

Tamil Nadu Road Accident: एक झटके में उजड़ी परिवार की खुशियां...पेड़ से जा टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में 8 लोगों ने गंवाई जान

Tamil Nadu Road Accident: एक झटके में उजड़ी परिवार की खुशियां...पेड़ से जा टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में 8 लोगों ने गंवाई जान

Tiruchirappalli Road Accident: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार शाम एक भयानक सड़क हादसे ने कई लोगों को मौत के आगोश में ले लिया है। यहां थुरैयूर-मुसिरी हाईवे पर एक कार के पेड़ से टकराने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दुखद घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री विजय सी जोसेफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है और मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दुख जताया है।  

कहां-कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार. यह हादसा तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में थुरैयूर-मुसिरी स्टेट हाईवे पर कोथुरपट्टी फोर रोड्स के पास बीते दिन विवार शाम करीब 4 बजे के आसपास हुआ। जब 10 लोग एक ओमनी वैन में सवार होकर नमक्कल जिले के एरुमपट्टी में आयोजित एक पारिवारिक समारोह से लौट रहे थे। लेकिन तभी जम्बुनाथपुरम पुलिस थाना क्षेत्र के पास वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी सीधा सड़क किनारे नीम के पेड़ से टकरा गई। हादसे के समय मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनका इलाज जारी है।

Also read: Aaj Ka Mausam 23 November: दक्षिण भारत में आंधी-बारिश मचाएगी आफत, दिल्ली-UP-बिहार में कोहरे का अलर्ट; जानें आज 23 नवंबर का मौसम

PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

इस घटना के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सड़क हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड (PMNRF) से 2-2 लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की है, जबकि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। घटना पर दुख जताते हुए, PM मोदी ने कहा कि जान का नुकसान 'बहुत दर्दनाक' है और उन्होंने दुखी परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई। रविवार को X पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने कहा 'तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में हुए हादसे में जान गंवाने वालों के लिए यह बहुत दर्दनाक है। मैं दुखी परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताता हूं और घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।' उन्होंने आगे कहा 'PMNRF से हर मरने वाले के परिवार को 2 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।'  

CM विजय ने जताया शोक

दूसरी तरफ, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय सी जोसेफ ने इस दुखद सड़क हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया। उन्होंने जिला प्रशासन और अस्पताल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बचे हुए लोगों को सबसे अच्छा इलाज सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी एक बयान के अनुसार, दुर्घटना कोथुरपट्टी फोर रोड्स के पास हुई जब कार सड़क से उतरकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। मुख्यमंत्री ने कहा 'मुझे यह दुखद खबर सुनकर बहुत दुख हुआ कि महाराजपुरम, थिरुकट्टुपल्ली, तंजावुर जिले के रहने वाले श्री ए. शक्तिवेल (उम्र 45) समेत पांच लोगों की मौत हो गई। ये लोग एक कार में सफर कर रहे थे। आज शाम तिरुचिरापल्ली जिले में थुरैयूर-मुसिरी हाईवे पर कोथुरपट्टी फोर रोड्स के पास एक पेड़ से कार टकरा गई। इस हादसे में कार की मौके पर ही मौत हो गई।

बयान में आगे कहा गया कि लोकल मेडिकल फैसिलिटी में इलाज के दौरान 3 और लोगों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़ गई। दुखी परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा 'मैं इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों और रिश्तेदारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करता हूं।' मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य अधिकारियों को गंभीर चोटों का इलाज करा रहे दो यात्रियों को पूरी मेडिकल देखभाल देने का भी निर्देश दिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी जताया शोक

इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत पर दुख जताया और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हुए दुखी परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई। X पर एक पोस्ट में, भारत के राष्ट्रपति ने कहा 'तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में हुए एक सड़क हादसे में जान गंवाना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं दुखी परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।' उन्होंने आगे कहा 'मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करती हूं।'   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Traffic Advisory: सोमवार को दिल्ली के कई रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory:राजधानी दिल्ली में सोमवार को कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजघाट पर वीआईपी आवाजाही, श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरुपर्व पर नगर कीर्तन और उत्तरी दिल्ली में विशेष यातायात व्यवस्था को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। इसका असर मध्य और उत्तरी दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर पड़ सकता है।

Aaj Ka Mausam 23 November: दक्षिण भारत में आंधी-बारिश मचाएगी आफत, दिल्ली-UP-बिहार में कोहरे का अलर्ट; जानें आज 23 नवंबर का मौसम

Weather Update 23 November 2026: देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। कहीं बारिश और तेज हवा तो तो कहीं सुबह छाया हुआ कोहरे का दौर देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 23 नवंबर सोमवार के लिए मौसमी अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके अनुसार दक्षिण भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक और हल्की से भारी बारिश,संभव है। लेकिन दूसरी तरफ, उत्तर और पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में घना कोहरा बरकरार रहेगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की जा सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast