Search KhabarFast

Press ESC to close

तमिलनाडु की राजनीति में हलचल...विजय के CM बनने पर रजनीकांत ने पहली बार खुलकर की बात, बोले - मैं हैरान...

तमिलनाडु की राजनीति में हलचल...विजय के CM बनने पर रजनीकांत ने पहली बार खुलकर की बात, बोले - मैं हैरान...

Rajinikanth on Thalapathy Vijay: तमिलनाडु की राजनीति में इस वक्त सिर्फ अभिनेता से मुख्यमंत्री बने थलापति विजय का ही नाम गूंज रहा है। इसी बीच तमिल सिनेमा के महानायक रजनीकांत ने पहली बार थलापति विजय को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने आज सुबह चेन्नई के पोएस गार्डन स्थित अपने आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। जिसमें उन्होंने विजय के मुख्यमंत्री बनने और उनकी चुप्पी को लेकर अपनी बात रखी।

रजनीकांत ने क्या कहा?

दरअसल, इस बार के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अभिनेता और राजनेता सी. जोसेफ विजय की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' (TVK) ने जीत हासिल की। इस मौके पर सभी ने उन्हें बधाई दी। लेकिन रजनीकांत ने चुप्पी साध रखी थी। जिस वजह से कुछ लोग दावा कर रहे थे कि वह इस चुनाव के नतीजों से खुश नहीं है। वहीं, अब रजनीकांत ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सभी के दावों को गलत साबित कर दिया है।

उन्होंने कहा कि जब उन्होंने विजय के मुख्यमंत्री बनने की खबर सुनी तो वह हैरान रह गए थे। उन्होंने साफ किया कि वह लंबे समय से सक्रिय राजनीति से दूर हैं और किसी भी राजनीतिक खेमे का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा 'मैं यह प्रेस मीट इसलिए कर रहा हूं क्योंकि चुनाव को लेकर मेरे बारे में कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं।/ 

Also read: पश्चिम बंगाल में भी गरजा बुलडोजर, हावड़ा स्टेशन के बाहर से हटाया गया अतिक्रमण; दुकानदार भड़के

स्टालिन से मुलाकात पर भी बोले

बता दें, चुनावी नतीजों के बाद रजनीकांत ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से मुलाकात की थी, जिसे लेकर भी कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। इस पर रजनीकांत ने कहा कि उनकी और स्टालिन की दोस्ती राजनीति से बहुत ऊपर है, जिसे गलत तरीके से सबके सामने पेश किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि उन्हें बहुत दुख हुआ कि एम.के. स्टालिन कुलाथुर सीट से चुनाव हारे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत और राजनीतिक रिश्ते रखना दोनों अलग बात है।

विजय की जीत पर क्य बोले?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रजनीकांत ने विजय के मुख्यमंत्री बनने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब विजय की पार्टी ने जीत दर्ज की तो उन्होंने तुरंत उन्हें बधाई दी थी। उन्होंने उनके मुख्यमंत्री बनने पर भी बधाई दी थी। रजनीकांत ने स्पष्ट किया कि उन्हें विजय की सफलता से कोई जलन नहीं है। उन्होंने विजय की राजनीतिक यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत उन्हें जनता के समर्थन से मिली है, जिसकी उन्हें खुशी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bigg Boss 20: 'म्यूट बटन क्या होता है... तू है कौन?' काजी तौकीर से भिड़ीं रीति तिवारी, इंटरनेट पर जमकर हुई ट्रोल मनोज तिवारी की बेटी

Rhiti Tiwari-Qazi Touqeer Clashes: बिग बॉस के घर में एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जिस वजह से मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में रीति तिवारी और काज़ी तौकीर के बीच तीखी बहस देखने को मिली। यह विवाद काज़ी के बीमारी के नाटक करने को लेकर शुरू हो हुआ। काज़ी से इस नाटक के बारे में सवाल-जबाव किए जा रहे थे।

iPhone 18 की जबरदस्त दीवानगी पर सोनू सूद का मजाकिया अंदाज वायरल, लोगों को सलाह देते हुए बोले - नया फोन, नई EMI, लेकिन बिल...

Sonu Sood on iPhone 18 Massive Craze: Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में आज 19 सिंतबर शुक्रवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। इस दौरान Apple के स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली। कई ग्राहक तो बीती रात से ही स्टोर के बाहर खड़े थे।

Rani Mukerji Mother Death: रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 75 साल की थीं। परिवार ने एक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast