Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: यूपी के उरई में घरेलू सिलेंडर में लगी आग, 23 लोग झुलसे; 13 गंभीर घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया

UP News: यूपी के उरई में घरेलू सिलेंडर में लगी आग, 23 लोग झुलसे; 13 गंभीर घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया

UP News: उत्तर प्रदेश के उरई में घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। शांतिनगर मोहल्ले में चाय बनाते समय शाम करीब 5 बजे सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग बुझाने की कोशिश में मोहल्ले के कई लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में अब तक 23 लोग घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से 13 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, शांतिनगर में एक घर में चाय बनाते समय शाम करीब 5 बजे घरेलू गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास मौजूद लोग आग बुझाने के लिए आगे आए, लेकिन इस दौरान कई लोग झुलस गए। हादसे में बच्चों और महिलाओं समेत कुल 23 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

13 गंभीर घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया

हादसे में झुलसे लोगों में से 13 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य घायलों का स्थानीय अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटना के बाद हालात पर नजर बनाए हुए है।

एसपी ने घटनास्थल और घायलों की स्थिति की ली जानकारी

एसपी सतीश चंद्र रावत ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। हादसे के बाद प्रशासन की ओर से राहत और उपचार से जुड़ी व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है।

सीएम योगी ने लिया हादसे का संज्ञान, घायलों के इलाज के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उरई में हुए इस हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को सभी घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सरकार की ओर से पीड़ितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में फैक्ट्री मालिकों की बढ़ी मुश्किलें!, सोनीपत की 7 फैक्ट्रियां सील, 22 पर गिरी गाज

Haryana News: हरियाणा में बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) ने सोनीपत जिले की 22 औद्योगिक इकाइयों को बंद करने के नोटिस जारी किए हैं। इन इकाइयों पर वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरण लगाने के लिए दिए गए खरीद आदेशों का प्रमाण आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड नहीं करने का आरोप है। बोर्ड की कार्रवाई के तहत अब तक 7 औद्योगिक इकाइयों को सील भी किया जा चुका है।

Haryana News: ऑरा नहीं, ब्रेजा चाहिए! शादी से पहले दूल्हे की जिद पर सोनीपत में मचा बवाल

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शादी तोड़कर बारात वापस ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दिल्ली पुलिस में तैनात दूल्हा शादी के लिए ब्रेजा कार की मांग पर अड़ गया। दुल्हन के पिता ने 8-9 लाख रुपये की हुंडई ऑरा कार बुक करवाई थी, लेकिन दूल्हा पक्ष ब्रेजा कार और सोने के गहनों की मांग करता रहा। मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हा बिना शादी किए बारात लेकर लौट गया। पीड़ित परिवार ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast