Search KhabarFast

Press ESC to close

पश्चिम बंगाल में भी गरजा बुलडोजर, हावड़ा स्टेशन के बाहर से हटाया गया अतिक्रमण; दुकानदार भड़के

पश्चिम बंगाल में भी गरजा बुलडोजर, हावड़ा स्टेशन के बाहर से हटाया गया अतिक्रमण; दुकानदार भड़के

Bulldozar Action In Bengal: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकता के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन हाबड़ा के बाहर रविवार देर रात बुलडोजर एक्शन देखा गया। रेलवे प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई में गंगा घाट से लेकर स्टेशन परिसर तक फैले अतिक्रमण को हटाया गया।

इस अभियान के दौरान पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया ताकी किसी भी तरह की घटना को रोका जा सके। कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल, सरकारी रेलवे पुलिस, रेलवे अधिकारी और हावड़ा सिटी पुलिस भी शामिल रही।

क्यों हुआ बुलडोजर एक्शन

अधिकारियों का कहना है कि बस स्टैंड और गंगा घाट के आसपास फुटपाथों और सार्वजनिक स्थानों पर लंबे समय से अस्थायी दुकानें और ढांचे बने हुए थे। इससे यात्रियों को स्टेशन आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। रेलवे भूमि को खाली कराने के लिए बुलडोजर और अर्थमूवर मशीनों की सहायता से कई दुकानों और अतिक्रमण को हटाया गया। मौके से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में पुलिस बैरिकेडिंग के बीच सड़क किनारे बनी दुकानों को हटाते हुए दिख रही है।          

Also read: NCB के ऑपरेशन RAGEPILL की बड़ी कामयाबी, पहली बार पकड़ी गई ‘जिहादी ड्रग’ कैप्टागॉन

यात्रियों की सुविधा के लिए लिया एक्शन

रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि यह कार्रवाई यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और स्टेशन परिसर में बेहतर आवाजाही सुचारू करने के लिए की गई। हालांकि रेलवे की ओर से इस अभियान पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है लेकिन, अधिकारियों ने इसे नियमित सफाई और अतिक्रमण हटाओ अभियान की प्रक्रिया बताया है। वहीं, कार्रवाई के बाद कई फुटपाथ दुकानदारों और छोटे व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। उनका आरोप है कि प्रशासन ने बगैर सूचना दिए अचानक बुलडोजर कार्रवाई कर दी, जिससे उनका रोजगार ठप हो गया है।    

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CEC नियुक्ति कानून पर SC के जजों के फैसले अलग-अलग, मामला अब संविधान पीठ के पास; पूरा विवाद जानें

दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति तय करने वाले 2023 के एक कानून को चुनौती देने वाली याचिका को आगे अन्य न्यायाधीशों के पास भेजा जाए या नहीं, इस सवाल पर दो जजों की अलग-अलग राय सामने आई हैं। जिसके बाद इस मामले को संविधान पीठ को सौंप दिया गया है।

Kal Ka Mausam 24 Sep: बंगाल की खाड़ी में मौजूद सिस्टम बन रहा मुसीबत, देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश का अलर्ट

IMD Rain Alert: यह समय मानसून का वापसी का होता हैं, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम की वजह से कई इलाकों में आंधी-तूफान की स्थिति बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार राज्यों को अलर्ट कर रहा है। साथ ही, कल 24 सितंबर 2026 गुरूवार के लिए चेतावनी जारी की है।

रेलवे ने कर ली पूरी तैयारी...2027 से भारत में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, मिनिस्ट्री ने विडियो शेयर कर किया कन्फर्म

भारत में बुलेट ट्रेन को पटरियों पर दौड़ने का काम काफी तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही रेलवे ने विडियो जारी कर बताया की अगले साल 2027 से इस ट्रेन की शुरुआत कर दी जाएगी, रेलवे मिनिस्ट्री की ओर से इसे कन्फर्म भी किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast