Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ Namo Bharat की रफ्तार पर जनता को भरोसा, एक दिन में 1.25 लाख यात्रियों ने किया सफर

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ Namo Bharat की रफ्तार पर जनता को भरोसा, एक दिन में 1.25 लाख यात्रियों ने किया सफर

Delhi-Meerut Namo Bharat Record: दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर ने एक नया इतिहास रच दिया है। दरअसल, 08 जून (सोमवार) को इस कॉरिडोर से लगभग 1,25,500 यात्रियों ने सफर किया, जो अब तक का सबसे ऊंचा एक दिवसीय रिकॉर्ड है। इसकी जानकारी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने मंगलवार को अपने ऑफिशियल अकांउट पर शेयर की है। बता दें, ये आंकड़ा औसत दैनिक यात्री संख्या लगभग 1 लाख से काफी ज्यादा है।

यात्री की संख्या क्यों बढ़ रही?

NCRTC के अनुसार, यात्रियों की संख्या बढ़ने के पीछे कई कारण हैं। जैसे भीषण गर्मी और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए लोग अब नमो भारत की ओर बढ़ रहे हैं। क्योंकि मेरठ से दिल्ली की यात्रा का समय काफी कम हो गया है। जिस वजह से तेज औरआरामदायक सफर के लिए नमो भारत यात्रियों की पहली पसंद बन चुकी है।

ये स्टेशन रहे सबसे ज्यादा बिजी

NCRTC ने आगे बताया कि बीते सोमवार को दिल्ली में सराय काले खां, न्यू अशोक नगर और आनंद विहार स्टेशन सबसे ज्यादा व्यस्त रहे। तो वहीं, उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद, दुहाई और बेगमपुल स्टेशनों पर काफी ज्यादा भीड़ देखी गई। इसके अलावा यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए NCRTC ने पीक आवर्स में अतिरिक्त ट्रेनें चलानी शुरू कर दी हैं। सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक और शाम 5 बजे से रात तक 18 अतिरिक्त ट्रिप्स बढ़ाई गई हैं। NCRTC के इस कदम से यात्री सुविधाजनक सफर कर रहे हैं।

Also read: Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में फिर सक्रिय होगा बारिश का दौर, हरियाणा-UP-MP में आंधी; ओलावृष्टि संभव

नमो भारत की खासियतें

बता दें, नमो भारत भारत की पहली और अत्याधुनिक सेमी-हाई-स्पीड रीजनल रैपिड ट्रांज़िट (RRTS) ट्रेन है। 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ के इस कॉरिडोर पर ट्रेनें 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं। जिससे दिल्ली से मेरठ का सफर मात्र 55 मिनट में पूरा हो जाता है। इसमें यात्रियों को एयर-कंडीशंड कोच, वाई-फाई, सीटेड यात्रा और आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलता है। जिससे उनकी यात्रा आरामदायक तरीके से पूरी हो जाती है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में फिर सक्रिय होगा बारिश का दौर, हरियाणा-UP-MP में आंधी; ओलावृष्टि संभव

उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

फिर से आपकी जेब हो सकती है ढीली, फ्लाइट टिकट के बढ़ेंगे दाम;जेट फ्यूल हुआ महंगा

Jet Fuel Price Increase:सरकार की नई प्राइस स्टेबलाइजेशन स्कीम के तहत घरेलू एयरलाइंस अब तीन साल के लिए एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतें निर्धारित कर सकती हैं। साथ ही सरकारी फ्यूल रिटेलर्स ने जेट फ्यूल की कीमतों में करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast