Search KhabarFast

Press ESC to close

फिर से आपकी जेब हो सकती है ढीली, फ्लाइट टिकट के बढ़ेंगे दाम;जेट फ्यूल हुआ महंगा

फिर से आपकी जेब हो सकती है ढीली, फ्लाइट टिकट के बढ़ेंगे दाम;जेट फ्यूल हुआ महंगा

Jet Fuel Price Increase:सरकार की नई प्राइस स्टेबलाइजेशन स्कीम के तहत घरेलू एयरलाइंस अब तीन साल के लिए एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतें निर्धारित कर सकती हैं। साथ ही सरकारी फ्यूल रिटेलर्स ने जेट फ्यूल की कीमतों में करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी की है।  

नए नियम के तहत जो एयरलाइंस इस स्वैच्छिक योजना को चुनेंगी, उन्हें एटीएफ के लिए 115 रुपए प्रति लीटर की तय कीमत चुकानी होगी। पहले ये दाम 104.927 रुपए प्रति लीटर था। हालांकि, जो एयरलाइंस इस फ्रेमवर्क को बाहर रहने का फैसला करती है, वे मार्केट से जुड़े रेट पर ही फ्यूल खरीदती रहेंगी। ये रेट अभी लगभग 142 रुपये प्रति लीटर हैं, जो इंटरनेशनल एयरलाइंस द्वारा चुकाई जाने वाली कीमतों के बराबर हैं।

कंपनियों को दिया गया ऑप्शन

सूत्रों का कहना है कि यह स्कीम पूरी तरह से ऑप्शनल है और एयरलाइंस खुद तय कर सकती है कि वह इसमें शामिल होना चाहती हैं या नहीं। जो एयरलाइंस इसमें शामिल होंगी वे लॉक-इन पीरियड के दौरान इंटरनेशनल बेंचमार्क कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव से प्रभावित नहीं होगी। वहीं, जो एयरलाइंस इसमें शामिल नहीं होंगी उन्हें कीमतें घटने पर तो फायदा हो सकता है लेकिन कीमतें बढ़ने पर उसका नुकसान झेलना होगा।

Also read: दिल्ली फायर विभाग में खाली पदों पर रखे जाएंगे रिटायर्ड अग्रिवीर, DDMA की बैठक में एलजी का फैसला

क्या है फिक्स्ड प्राइसिंग फॉर्मूला?      

दरअसल, फिक्स्ड प्राइसिंग फॉर्मूला, 86.32 रुपए प्रति लीटर के 'फ्री-ऑन-बोर्ड' बेंचमार्क पर आधारित है। जिसमें एयरपोर्ट चार्ज, ऑयल कंपनियों का मार्जिन और लागू टैक्स भी शामिल हैं। इसका मतलब है कि एटीएफ का प्रभावी रेट दिल्ली में 115 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में 114.5 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 139 रुपए प्रति लीटर होगी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने गौ सेवा के साथ की विशेष प्रार्थना

Delhi News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को किशनगंज स्थित पिंजरापोल गौशाला पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि और प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की और गौ सेवा में भी सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन, सेवा और राष्ट्र गौरव के नए आयाम स्थापित किए हैं। आज केवल जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिक प्रधानमंत्री जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना कर रहे हैं।

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ Namo Bharat की रफ्तार पर जनता को भरोसा, एक दिन में 1.25 लाख यात्रियों ने किया सफर

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर ने यात्रियों की संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है। एक ही दिन में 1.25 लाख से अधिक यात्रियों ने नमो भारत ट्रेन में सफर कर नई उपलब्धि दर्ज की। यह रिकॉर्ड दिल्ली-NCR में तेजी से बढ़ती नमो भारत की लोकप्रियता और बेहतर कनेक्टिविटी को दर्शाता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast