Haryana news : हरियाणा से उत्तराखंड घूमने गए युवकों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड घूमने गए सोनीपत जिले के युवकों के साथ बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, पिथौरागढ़ जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मुन्स्यारी से लौट रहे पांच दोस्तों की कार चंपावत जिले में बेकाबू होकर करीब 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा बुधवार तड़के करीब 3:21 बजे टनकपुर-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर चल्थी क्षेत्र के पास हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार पता चल है कि इस कार दुर्घटना में सवार सभी पाचों युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों में तीन युवकों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि दो का इलाज टनकपुर के उपजिला अस्पताल में चल रहा है।
जैसा की बताया जा रहा है कि सोनीपत के आसपास के गांवों के रहने वाले दोस्त उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले स्थित मुन्स्यारी घूमने गए हुए थे। यात्रा पूरी करने के बाद सभी युवक कार में सवार होकर चंपावत होते हुए टनकपुर की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।
पता चला की सोनीपत नंबर की कार (HR-10AN-7221) बुधवार तड़के चल्थी-कठौल के बीच नेशनल हाईवे पर पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार करीब 70 मीटर नीचे जा पहुंची और उसमें सवार सभी युवक घायल हो गए।
नींद आने के कारण हुआ हादसा
चल्थी चौकी के SI राकेश कठायत के अनुसार सुबह करीब साढ़े तीन बजे दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने बताया कि वाहन चलाते समय उसे झपकी आ गई थी, जिसके कारण वह कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन खाई में जा गिरा।