Delhi Double Decker Flyover: अगर आप दिल्ली में रहते है और ट्रैफिक जाम की वजह से परेशान हैं, तो आपको इस समस्या से जल्द ही राहत मिलने वाली है। दरअसल, राजधानी को जल्द ही पहला इंटीग्रेटेड डबल-डेकर फ्लाईओवर मिलने वाला है। जिसका काम लगभग पूरा हो चुका है। यह एक ऐसा फ्लाईओवर होगा, जिसमें ऊपर मेट्रो और नीचे गाड़ियां दौड़ेंगी। जानकारी के अनुसार, ऊपरी फ्लाईओवर यानी मेट्रो वाला हिस्सा पहले से ही शुरु हो चुका है। जबकि निचले फ्लाईओवर का काम तेजी से चल रहा है। इस फ्लाईओवर के लिए दिल्ली सरकार ने करीब 291 करोड़ रुपये के खर्च की मंजूरी दी है। तो चलिए जानते है यह इंटीग्रेटेड डबल-डेकर फ्लाईओवर कहां बन रहा है और लोगों को कैसे पहुंचाएगा?
दिल्ली का पहला इंटीग्रेटेड डबल-डेकर फ्लाईओवर
इस महत्वाकंक्षी परियोजना की जानकारी देते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि देश की राजधानी का पहला इंटीग्रेटेड डबल-डेकर फ्लाईओवर वजीराबाद रोड भजनपुरा और यमुना विहार के बीच पर बन रहा है, जिसकी लंबाई 1.40 किलोमीटर है। फ्लाईओवर के डिजाइन की बात करें तो ऊपर वाले फ्लाईओवर पर मेट्रो और नीचे वाले फ्लाईओवर पर गाड़ियां दौड़ेगी। CM रेखा गुप्ता ने बताया कि इस परियोजना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। CM ने आगे बताया कि इस फ्लाईओवर के बनने से उत्तर-पूर्वी दिल्ली के इलाकों में ट्रैफिक जाम कम होगा, जिससे सफर में लगने वाला समय बचेगा और आसपास के इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
Also read: CJP के विरोध-प्रदर्शन के चलते इन सड़कों पर जाने से बचें, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक जाम की स्थिति
मेट्रो कॉरिडोर शुरु हो गया
बता दें, दिल्ली मेट्रो की पिक लाइन माजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर में और कई स्टेशन जोडे गए हैं। इन स्टेशनों में भजनपुरा, यमुना विहार, बुराड़ी और खजूरी जैसे कई स्टेशन जोड़े गए हैं। इस प्रोजेक्ट से ट्रैफिक की रफ्तार भी तेज होगी और शहरी विकास को नई दिशा भी मिलेगी।
मालूम हो कि यह परियोजना लोक निर्माण विभाग (PWD) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की संयुक्त पहल का हिस्सा है। जिसके तहत यात्रियों को आरामदायक सफर मिलेगा। एक ही ढ़ांचे में फ्लाईओवर और मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। बताते चलें कि वजीराबाद रोड पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहता है। लेकिन अब लोग बिना ट्रैफिक जाम में बचे यात्रा कर सकते हैं।