Sri Lanka Leader Appeals PM Modi: सऊदी अरब में श्रीलंकाई नागरिक को दी गई सजा को रोकने के लिए वहां के विपक्षी सांसद ने अपने राष्ट्रपति अनुरा कुमार दियासानयके से पीएम मोदी से बात करके मामले का समाधान करने का आग्रह किया है।
श्रीलंका के एक विपक्षी सांसद से शनिवार को राष्ट्रपति अनुरा कुमार दियासानयके से आग्रह किया है कि वह सऊदी अरब में न्यायिक प्रक्रिया का सामना कर रहे अल्पसंख्यक तमिल युवक के मामले में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने का आग्रह करें।
श्रीलंका के विपक्षी सांसद ने क्या आग्रह किया
तमिल प्रोग्रेसिव अलायंस के नेता मनो गणेशन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मैं राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके से आग्रह करता हू कि वह अनोजन सिवारासा के मामले में अपने मित्र पीएम मोदी के संज्ञान में लाए। पीएम मोदी के सऊदी अरब के प्रधानमंत्री और युवराज मोहम्मद बिल सलमान के साथ करीबी संबंधों को देखते हुए, मैं आग्रह करता हूं कि पीएम मोदी से व्यक्तिगत रूप से बात करेके इस मामले में अनोजन के लिए मानवीय समाधान तलाशने का अनुरोध करें।
अभी क्या है श्रीलंकाई नागरिक की स्थिति
एक रिपोर्ट के अनुसार, अनोजन को सोशल मीडिया पर एक धर्म के प्रति अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने का दोषी पाए जाने के बाद शुरुआत में पांच साल की जेल और 30 लाख सऊदी रियाल के जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। खबर के मुताबिक, बाद में अनोजन के वकील ने मौखिक रियाद स्थित श्रीलंकाई दूतावास को बताया था कि सजा को बढ़ाकर मृत्युदंड कर दिया गया है। खबर में पाया गया कि दूतावास इस घटनाक्रम की पुष्टी के लिए सऊदी न्यायित अधिकारियों से औपचारिक लिखित फैसले का इंतजार कर रहा है।
Also read: Cameron Green Marriage:25 करोड़ वाले आईपीएल स्टार कैमरून ग्रीन शादी के बंधन में बंधे, बला की खूबसूरत है दुल्हन