Search KhabarFast

Press ESC to close

20 सितंबर को 18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत पूरे देश का हाल

20 सितंबर को 18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत पूरे देश का हाल

Kal Ka Mausam 20 September 2026: देश में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम विभाग ने 20 सितंबर के लिए कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, असम और तमिलनाडु समेत 18 राज्यों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। कुछ इलाकों में 50 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं का असर पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में देखने को मिल सकता है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का भी खतरा बताया गया है। मछुआरों को समुद्र में न जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में 20 सितंबर को भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

यूपी-बिहार में भी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, कानपुर, अलीगढ़, गोरखपुर, अयोध्या और प्रयागराज में भारी बारिश और आंधी की संभावना है। लखनऊ में तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बिहार के पटना, गया, चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर और मुंगेर समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। पटना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

पहाड़ी राज्यों में सतर्कता जरूरी

उत्तराखंड के बागेश्वर, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, पौड़ी, उत्तरकाशी और चमोली में भारी बारिश की चेतावनी है। तेज बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, चंबा, कुल्लू और सोलन समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर में भी कई इलाकों में भारी बारिश और करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश और ओडिशा में भी अलर्ट

राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। ओडिशा के भद्रक, जाजपुर, सुंदरगढ़, पुरी और बालासोर समेत कई जिलों में भारी बारिश और करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। पश्चिम बंगाल और पंजाब में भी बारिश और आंधी को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम खराब होने की स्थिति में लोगों को खुले स्थानों और कमजोर पेड़ों के नीचे जाने से बचने तथा पहाड़ी इलाकों में यात्रा से पहले स्थानीय मौसम अपडेट जरूर देखने की सलाह दी गई है।

Also read: DTU में सेवा-फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 लॉन्च, युवाओं को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये के पुरस्कार 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

3 अक्टूबर तक के लिए जेल भेजे गए मिलन प्रधान, नंदीग्राम उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाया था उम्मीदवार

Milan Pradhan Jailed:नदीग्राम उपचुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से उतारे गए प्रत्याशी मिलन प्रधान को 3 अक्टूबर तक के लिए जेल भेज दिया गया है। बता दें कि उन्हें 18 सिंतबर को पुलिस एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई, जब ममता बनर्जी ने उनको समर्थन देने का ऐलान कर दिया था।

DTU में सेवा-फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 लॉन्च, युवाओं को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये के पुरस्कार

दिल्ली के उच्च शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शनिवार को दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DTU) में 'सेवा-फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026' का शुभारंभ किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast