Search KhabarFast

Press ESC to close

डेढ़ साल के मासूम के सामने मां को पत्थर से कूचलकर की हत्या, तस्वीरें देख रुंध जाएगा गला

डेढ़ साल के मासूम के सामने मां को पत्थर से कूचलकर की हत्या, तस्वीरें देख रुंध जाएगा गला

Karnataka News:कुछ तस्वीरों को देखने के बाद बोलने के लिए शब्द नहीं बचता , बस गला भर आता है। कुछ ऐसी ही तस्वीर कर्नाटक के रायचूर से आई है। जिसने भी इस तस्वीर को देखा, उसकी आंखें भर आई।

दरअसल, सिंधनूर तालुक के आरएच कैंप-5 इलाके में इलाके में 25 वर्षीय महिला की कथित तौर पर पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान आरएच कैंप-4 निवासी स्नेहा के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। दुखद बात ये रही कि डेढ़ साल का मासूम लाश के पास रोता रहा।      

पत्थर से वार कर की हत्या

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने गांव के बाहरी इलाके में एक खेत में महिला को गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा। आरोप है कि महिला की हत्या के बाद बच्चे को उसके ऊपर लिटा दिया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन, सिर पर आई गंभीर चोट के कारण महिला की मौत हो गई। अभी तक की जांच में यह सामने आया है कि हमलावरों ने पत्थर से वार कर महिला को घायल कर दिया था।

पति और प्रेमी से पूछताछ

बताया जा रहा है कि स्नेहा की शादी लगभग चार साल पहले हुई थी। पुलिस को शक हैा कि पिछले कुछ महीनों से उसका किसी अन्य व्यक्ति से संबंध था। इस बात को ध्यान में रखते हुए पति और कथित प्रेमी को हिरासत में लिया गया है। अब दोनों से तहकीकात की जा रही है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिंधनूर तालुक अस्पताल भेज दिया था। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहुलओं की जांच की जा रही है और पूछताछ व फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।   

Also read: दिल्ली के आजादपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, 28 वर्षीय आलम की मौत; मौके से कारतूस बरामद

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पति-पत्नी का विवाद बना मौत का कारण...सब्जी न बनाने को लेकर महिला की गोली मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी

दिल्ली के संगम विहार स्थित तिगड़ी इलाके में शुक्रवार शाम सब्जी बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक 31 वर्षीय महिला की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

स्कूल से निकले लेकिन घर नहीं पहुंचे...टीचर नौशाद को रास्ते में मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत;आरोपी ने खुद को किया पुलिस के हवाले

Bijnor Teacher Firing Case: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक हत्या का मामला सामने आया है। नजीबाबाद थाना क्षेत्र में बीते दिन मंगलवार की दोपहर को स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे एक 40 वर्षीय शिक्षक नौशाद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast