Search KhabarFast

Press ESC to close

CJP के विरोध-प्रदर्शन के चलते इन सड़कों पर जाने से बचें, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक जाम की स्थिति

CJP के विरोध-प्रदर्शन के चलते इन सड़कों पर जाने से बचें, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक जाम की स्थिति

CJP Protest: दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन के चलते यात्रियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें DMRC ने बताया कि आज गुरुवार सुबह 7:30 बजे से नई दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद कर दिए गए। जिस वजह से यात्री सड़क मार्गों की तरफ रुख कर रहे हैं। ऐसे में घर से निकलने से पहले एक बार ट्रैफिक का लेटेस्ट अपडेट जरूर चेक करें।

Also read: सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी, सड़कें भी की जाम; NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्र प्रदर्शनकारियों का उग्र प्रदर्शन

इन सड़क मार्गों पर यात्रा करने से बचें

CJP के प्रोटेस्ट के चलते दिल्ली के संसद मार्ग जंतर मंतर, और संसद के आसपास और आसपास के कनॉट प्लेस, जनपथ जैसे मार्गों पर जाने से बचें। इसके अलावा विजय चौक, बोट क्लब, पटेल चौक, आईटीओ चौक और मिंटो रोड पर यात्रा करने से बचें। साथ ही, रफी मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, मौलाना आजाद रोड, रायसीना रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, अशोका रोड, टॉकटोरा रोड, टॉलीस्टॉय मार्ग पर यात्रा न करें।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ट्रैफिक एडवायजरी जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि प्रदर्शन के आसपास के इलाकों में न जाएं। यातायात के लिए डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है। बता दें, यह एडवायजरी राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लागू की गई है। इसलिए घर से निकलने से पहले डायवर्जन रुट की जानकारी जरूर ले लें।

ये 16 मेट्रो स्टेशन आदेश तक बंद रहेंगे

DMRC) ने एक्स पर एक रोस्ट शेयर करते हुए लिखा ‘लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखम्भा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन आज 23 जुलाई की सुबह 07:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे।‘हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी फंड घोटाला में CBI का बड़ा एक्शन, चंडीगढ़-लुधियाना में 5 ठिकानों पर की गई छापेमारी

चंडीगढ़: चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (CSCL) और नगर निगम चंडीगढ़ के फंड के कथित गबन मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है। CBI ने चंडीगढ़ और लुधियाना में कुल 5 ठिकानों पर छापेमारी कर जांच को तेज कर दिया है। जांच एजेंसी ने स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े अधिकारियों और संदिग्ध लोगों के आवासीय व कारोबारी ठिकानों की तलाशी ली। इस कार्रवाई में CSCL के अधिकारी अनुभव मिश्रा समेत कई लोगों के ठिकानों को शामिल किया गया।

ट्रैफिक जाम से राहत...दिल्ली को जल्द-ही मिलेगा पहला डबल-डेकर फ्लाईओवर, ऊपर मेट्रो तो नीचे दौड़ेगी गाड़ियां

Delhi Double Decker Flyover: अगर आप दिल्ली में रहते है और ट्रैफिक जाम की वजह से परेशान हैं, तो आपको इस समस्या से जल्द ही राहत मिलने वाली है। दरअसल, राजधानी को जल्द ही पहला इंटीग्रेटेड डबल-डेकर फ्लाईओवर मिलने वाला है। जिसका काम लगभग पूरा हो चुका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast