Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News:भीमताल में धूमधाम से मनाई गई नंदाष्टमी, मां नंदा-सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा; राम सिंह कैड़ा हुए शामिल

Uttrakhand News:भीमताल में धूमधाम से मनाई गई नंदाष्टमी, मां नंदा-सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा; राम सिंह कैड़ा हुए शामिल

Uttrakhand News:भीमताल में नंदाष्टमी का पर्व श्रद्धा और भक्तिमय माहौल के बीच धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों की गूंज और मां नंदा-सुनंदा के जयकारों के बीच भव्य डोला यात्रा निकाली गई। डोला यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर मां नंदा-सुनंदा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

मां नंदा-सुनंदा की भव्य डोला यात्रा में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा भी विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने मां नंदा-सुनंदा के दर्शन कर प्रदेश और भीमतालवासियों की सुख, समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सभी श्रद्धालुओं को नंदाष्टमी की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि नंदाष्टमी का पर्व उत्तराखंड की लोक संस्कृति, धार्मिक आस्था और परंपराओं का महत्वपूर्ण प्रतीक है। मां नंदा-सुनंदा का आशीर्वाद सभी प्रदेशवासियों पर बना रहे और प्रदेश में सुख-शांति एवं समृद्धि कायम रहे, यही उनकी कामना है।

डोला यात्रा के दौरान पूरा भीमताल क्षेत्र मां नंदा-सुनंदा के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक धार्मिक वातावरण के बीच लोगों ने मां नंदा-सुनंदा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
Also read: Uttarakhand News: हल्द्वानी से बिजली खरीद तक कांग्रेस के आरोपों पर CM धामी का पलटवार, बोले- तथ्यों के सामने नहीं टिकते

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:सीएम धामी ने युवाओं को दिया तोहफा, देहारदून में बनाई जा रही साइंस सिटी; हर जिले में खुलेंगे टेक्नोलॉजी सेंटर

Uttrakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को काशीपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में 17 विद्यालयों के 1400 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके विचार और सुझाव सुने तथा विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की।

Uttrakhand News:देहरादून की जर्जर सड़कों और जलभराव के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, PWD मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन

Uttrakhand News:देहरादून शहर की जर्जर सड़कों, बदहाल नालियों, जलभराव और लोक निर्माण विभाग से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रितेश छेत्री के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता, उत्तराखंड, देहरादून को ज्ञापन सौंपा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast