Search KhabarFast

Press ESC to close

Horoscope Today 20 September 2026, Aaj Ka Rashifal: तुला समेत इन 2 राशि वाले शत्रुओं से रहे सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 20 September 2026, Aaj Ka Rashifal: तुला समेत इन 2 राशि वाले शत्रुओं से रहे सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 20 September 2026, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार आज यानी 20 सितंबर 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रहों की चाल के अनुसार मेष राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है, जबकि मिथुन राशि वालों को शुभ समाचार और आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। कुछ राशियों के लिए नौकरी और करियर में नए अवसर बन सकते हैं, तो कुछ को परिवार और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है और आपके लिए क्या कहते हैं भाग्य के सितारे।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। परिवार में कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं। प्रशासनिक कार्यों में आपका दिन व्यस्त रह सकता है। विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत होगी। दिन के अंत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। माता-पिता के साथ किसी मुद्दे को लेकर मतभेद हो सकता है। नौकरी से जुड़ा कोई अच्छा प्रस्ताव मिलने के योग हैं।
शुभ रंग: पीला

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप खुद को ऊर्जावान और शांत महसूस करेंगे। संतान की शिक्षा को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। जीवनसाथी और बच्चों के लिए उनकी पसंद की खरीदारी करेंगे। परिवार में किसी नए काम को लेकर सहमति बन सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। शुभ समाचार मिलने के साथ आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है, हालांकि शुरुआत में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। दिन का उत्तरार्ध बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: नारंगी

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। संतान की शिक्षा को लेकर चिंता हो सकती है। किसी नए स्थान की यात्रा करनी पड़ सकती है। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी संभव है। किसी महत्वपूर्ण काम के चलते लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग: मैरून

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं। जीवनसाथी और माता-पिता के बीच चल रही अनबन से पारिवारिक माहौल प्रभावित हो सकता है। संपत्ति में निवेश करने का विचार बन सकता है, लेकिन सावधानी जरूरी होगी। परिवार के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ रंग: हरा

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। काम से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। परिवार में नए सदस्य के आने की संभावना भी है।
शुभ रंग: नीला

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। काम में सफलता मिलने के साथ परिवार में चल रहे विवाद खत्म हो सकते हैं। जीवनसाथी और माता-पिता के लिए उपहार खरीद सकते हैं। परिवार के साथ बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। हालांकि अपनी वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
शुभ रंग: सफेद

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कोई बड़ा काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। विरोधियों से चुनौती मिल सकती है, लेकिन परिस्थितियों को संभालने में सफल रहेंगे। परिवार की खुशी के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। संपत्ति में निवेश की योजना बन सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सावधानी भरा रह सकता है। कोई दुखद समाचार मिलने से मानसिक परेशानी हो सकती है। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतें। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी जिम्मेदारी मिल सकती है, हालांकि कानूनी मामलों में परेशानी हो सकती है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। वाणी पर संयम रखें और अपनी योजनाएं हर किसी से साझा करने से बचें।
शुभ रंग: गहरा नीला

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहने वाला है। पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं और आर्थिक लाभ के अवसर बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नया पद या बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि पारिवारिक और संपत्ति से जुड़े विवाद सामने आ सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत होगी।
शुभ रंग: लाल

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में चल रहे विवाद खत्म होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभदायक हो सकती है। संपत्ति में बड़ा निवेश करने की योजना बन सकती है।
शुभ रंग: केसरिया

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे, लेकिन अपेक्षित सफलता मिलने में देरी हो सकती है। कोई दुखद समाचार मन को परेशान कर सकता है। पुराने विवाद सुलझने की संभावना है। संतान की शिक्षा को लेकर चिंता रह सकती है। बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर संयम रखें। नई संपत्ति या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग: मैजेंटा

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HOROSCOPE TODAY 19 SEPTEMBER 2026, AAJ KA RASHIFAL: कन्या, तुला और मिथुन राशि वालों का रहेगा खुशनुमा दिन, जानें सभी राशियों का हाल

HOROSCOPE TODAY 19 SEPTEMBER 2026, AAJ KA RASHIFAL: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार आज का दिन यानी 19 सितंबर 2026, कई राशियों के लिए सकारात्मक रहने वाला है। कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, तो कुछ को आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख की प्राप्ति हो सकती है। वहीं, कुछ राशियों के जातकों को महत्वपूर्ण फैसले लेते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

Radha Ashtami 2026: 18 या 19 सितंबर...इस दिन मनाया जाएगा राधा अष्टमी का पर्व, यहां देखें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

Radha Ashtami Shubh Muhurat: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन बाद भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन राधा रानी का जन्म हुआ था। इस दौरान भक्त राधा-कृष्ण की भक्ति और पूजा में लीन नजर आते हैं। इस साल यह पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast