Search KhabarFast

Press ESC to close

NEET UG 2026: उत्तराखंड में फर्जी प्रमाणपत्र से एडमिशन पर सख्ती, 8 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र और प्रवेश रद्द

NEET UG 2026: उत्तराखंड में फर्जी प्रमाणपत्र से एडमिशन पर सख्ती, 8 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र और प्रवेश रद्द

NEET UG 2026 की उत्तराखंड राज्य केंद्रीयकृत काउंसलिंग में फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर प्रवेश लेने की शिकायत के बाद प्रदेश सरकार ने सख्त कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अब तक इस मामले में 8 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने के बाद निरस्त किए जा चुके हैं। इन सभी अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया भी रद्द कर दी गई है। शुरुआती शिकायत सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पूरे मामले की गहराई से जांच करने के निर्देश दिए थे। सरकार अब जांच का दायरा और बढ़ाने जा रही है। इसके तहत NEET UG 2026 काउंसलिंग में आरक्षित श्रेणी का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच और सत्यापन किया जाएगा। जांच में अगर किसी अभ्यर्थी का प्रमाणपत्र फर्जी या कूटरचित पाया जाता है तो उसका प्रमाण पत्र निरस्त करने के साथ प्रवेश भी रद्द किया जाएगा। इसके अलावा फर्जी प्रमाणपत्र तैयार करने या उसका इस्तेमाल करने वाले दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन कर रहा जांच

सरकार के मुताबिक, शुरुआती शिकायत के बाद जिला प्रशासन के स्तर पर जांच कराई गई। जांच के दौरान अब तक 8 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं। इसके बाद उनके प्रमाणपत्र निरस्त किए गए और प्रवेश प्रक्रिया भी रद्द कर दी गई। वहीं, कुछ अन्य अभ्यर्थियों द्वारा अलग-अलग आरक्षित श्रेणियों में कूटरचित प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल किए जाने की आशंका सामने आई है। इन मामलों की भी जिला प्रशासन के स्तर पर जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर प्रवेश लेना भी गंभीर मामला है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए और अगर किसी अभ्यर्थी का प्रमाणपत्र कूटरचित मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सरकार का कहना है कि फर्जी दस्तावेजों के कारण योग्य अभ्यर्थियों को नुकसान नहीं होना चाहिए। इसलिए प्रमाणपत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया को गंभीरता से आगे बढ़ाया जा रहा है।

नकल के बाद फर्जी प्रमाणपत्रों पर फोकस

प्रदेश सरकार इससे पहले भर्ती परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सख्त कानून लागू कर चुकी है। अब सरकार ने शैक्षणिक प्रवेश में फर्जी प्रमाणपत्रों के इस्तेमाल पर भी कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को गलत दस्तावेजों के आधार पर अनुचित लाभ लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही, अगर जांच में प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया में किसी स्तर पर गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित लोगों की भूमिका की भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Also read: Uttrakhand News:भीमताल में धूमधाम से मनाई गई नंदाष्टमी, मां नंदा-सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा; राम सिंह कैड़ा हुए शामिल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:सीएम धामी ने युवाओं को दिया तोहफा, देहारदून में बनाई जा रही साइंस सिटी; हर जिले में खुलेंगे टेक्नोलॉजी सेंटर

Uttrakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को काशीपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में 17 विद्यालयों के 1400 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके विचार और सुझाव सुने तथा विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की।

Uttrakhand News:भीमताल में धूमधाम से मनाई गई नंदाष्टमी, मां नंदा-सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा; राम सिंह कैड़ा हुए शामिल

Uttrakhand News:भीमताल में नंदाष्टमी का पर्व श्रद्धा और भक्तिमय माहौल के बीच धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों की गूंज और मां नंदा-सुनंदा के जयकारों के बीच भव्य डोला यात्रा निकाली गई। डोला यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर मां नंदा-सुनंदा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast