Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 20 September 2026: UP-बिहार समेत 10 राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड; जानें दिल्ली का मौसम

Aaj Ka Mausam 20 September 2026: UP-बिहार समेत 10 राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड; जानें दिल्ली का मौसम

Aaj Ka Mausam 20 September 2026: देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, दक्षिण भारत में भी कई जगहों पर तेज बारिश होने की संभावना है। दूसरी तरफ उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी से ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में इसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे सकता है। मौसम विभाग ने यूपी, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ जिलों में भी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण भारत के राज्यों में रविवार को कई जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। गुजरात में भी कुछ इलाकों में भारी बारिश की स्थिति बन सकती है।

ओडिशा-आंध्र में तेज बारिश की संभावना

अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद ओडिशा-आंध्र प्रदेश के तट के पास मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां डीप डिप्रेशन बनने की स्थिति बन रही है, जिसके कारण तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।ओडिशा के बालासोर, जगतसिंहपुर, कटक, जाजपुर, भद्रक और पुरी में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

यूपी-बिहार में भी बारिश का दौर

उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। यूपी के लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, उन्नाव, बस्ती और जौनपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। वहीं बिहार के पटना, भागलपुर, पूर्णिया और छपरा समेत कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से यूपी के कई जिलों में मिट्टी के कटाव की समस्या भी सामने आई है।

पहाड़ों पर बढ़ी ठंड

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में लगातार बर्फबारी हो रही है। इससे पहाड़ी इलाकों में सुबह और शाम ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी के कारण पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ने लगी है। उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा पर भी मौसम का असर दिखाई दे रहा है।

दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी

दिल्ली-NCR में फिलहाल बारिश का इंतजार जारी है। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण उमस और गर्मी बढ़ गई है। दिल्ली में तापमान 34 डिग्री से ऊपर पहुंचने से लोगों को गर्मी महसूस हो रही है। हालांकि अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना है।

सितंबर के आखिरी हफ्ते से लौटेगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक सितंबर के आखिरी सप्ताह से मानसून की वापसी शुरू हो सकती है। इसके बाद बारिश धीरे-धीरे कम होगी। पहाड़ों पर बर्फबारी और मानसून की वापसी के साथ तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो सकता है। अक्टूबर के पहले सप्ताह के आसपास दिल्ली, पंजाब और हरियाणा जैसे मैदानी इलाकों में भी सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होने की संभावना है।

Also read: DTU में सेवा-फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 लॉन्च, युवाओं को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये के पुरस्कार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

20 सितंबर को 18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत पूरे देश का हाल

देश में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम विभाग ने 20 सितंबर के लिए कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

DTU में सेवा-फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 लॉन्च, युवाओं को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये के पुरस्कार

दिल्ली के उच्च शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शनिवार को दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DTU) में 'सेवा-फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026' का शुभारंभ किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast